scriptडीजल-पेट्रोल व रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर प्रसपाइयों ने भाजपा सरकार को घेरा, दिया ज्ञापन | Diesel-Petrol Gas Mahangai BJP Sarkar Gherav By Prasapa Shivpal singh | Patrika News
कानपुर

डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर प्रसपाइयों ने भाजपा सरकार को घेरा, दिया ज्ञापन

प्रसपा कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल से लेकर गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।

कानपुरMar 23, 2021 / 06:56 pm

Arvind Kumar Verma

डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर प्रसपाइयों ने भाजपा सरकार को घेरा, दिया ज्ञापन

डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर प्रसपाइयों ने भाजपा सरकार को घेरा, दिया ज्ञापन

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर देहात. पेट्रोल-डीजल से लेकर गैस सिलेंडर के दिन प्रतिदिन बढ़ रहे दामों को लेकर शिवपाल सिंह यादव की प्रसपा ने हल्ला बोल शुरू कर दिया है। आम जरूरतों में बढ़ती मंहगाई को लेकर प्रसपा (Pragatishil Samajwadi Party) वर्तमान सरकार का विरोध कर रही है और जमकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इसी के चलते प्रसपा (Prasapa) की कानपुर देहात की ईकाई के दर्जनों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजेश सिंह की अगुवाई में बीते दिन जिला मुख्यालय में जमकर हल्ला बोला। प्रसपा कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल से लेकर गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।
वहीं जिलाध्यक्ष ने योगी सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के 4 साल पूरे होने पर उन्होंने योगी सरकार को घेरते हुए सभी सरकारी संस्थानों को बेचने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मनमानी से बढ़ती मंहगाई से देश व प्रदेश की जनता कराह रही है, लेकिन आम आदमी की सरकार को कोई फिक्र नहीं है। एक तरफ जनता कोरोना संकट से आर्थिक रूप से कमजोर हुआ तो वहीं बढ़ती मंहगाई कमर तोड़ रही है। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए पेट्रोल डीजल और गैस के बढ़े दामों को वापस लेने की मांग की।

Home / Kanpur / डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर प्रसपाइयों ने भाजपा सरकार को घेरा, दिया ज्ञापन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो