scriptएसपी ने किया औचक निरीक्षण, फिर अचानक थाना पुलिस कर्मियों में मची अफरा तफरी, जब…. | due to senior police officer inspection hlooking a snake hadkamp | Patrika News
कानपुर

एसपी ने किया औचक निरीक्षण, फिर अचानक थाना पुलिस कर्मियों में मची अफरा तफरी, जब….

उन्होंने कैमरा ना लगा देख नाराजगी जाहिर की।

कानपुरDec 14, 2019 / 01:29 pm

Arvind Kumar Verma

एसपी ने किया औचक निरीक्षण, फिर अचानक थाना पुलिस कर्मियों में मची अफरा तफरी, जब....

एसपी ने किया औचक निरीक्षण, फिर अचानक थाना पुलिस कर्मियों में मची अफरा तफरी, जब….

कानपुर देहात-जिले के पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों की कार्यशैली व पुलिस स्टेशनों की जमीनी हकीकत परखने के लिए मंगलपुर थानाक्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस बल के साथ झींझक कस्बे में औचक निरीक्षण किया। पैदल गश्त करते हुए उन्होंने व्यापारियों से वार्ता कर सीसी कैमरा लगवाने की बात कहीं। वहीं शराब ठेकों का निरीक्षण करते हुए विक्रेता को हिदायत भी दी। मंगलपुर थाने में उस समय हड़कंप मच गया, जब एसपी अनुराग वत्स पुलिस बल के साथ थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। तभी थाना परिसर में सांप निकलने पर पुलिस कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने मशक्कत कर उसे बोरी में भरकर दूर छोड़ दिया। तब जाकर पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।
कानपुर देहात के पुलिस कप्तान अनुराग वत्स ने मंगलपुर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कस्बा झींझक में मुख्य मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर व्यापारियों व कस्बाईयों से वार्ता करते हुए झींझक पुलिस के बारे में जानकारी ली। राह चलते हुए उन्होंने बड़े व्यापारियों से बातचीत करते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरे अपनी-अपनी दुकान के सामने लगाना बहुत जरूरी है। एसपी ने झींझक पुलिस के बारे मे लोगों से पूछा कि पुलिस रात और दिन मे गश्त करती है या नहीं। इस पर कस्बाईयों ने बताया कि गश्त होती है।
एसपी तब हैरत में पड़ गए जब उन्होंने पूछा कि अपने चौकी इंचार्ज का नाम बताओ तो लोग चौकी इंचार्ज का नाम तक नहीं बता पाए। वहीं कस्बाईयों ने चौकी पर तैनात सिपाहियों के बारे मे बताया कि लगातार गश्त करते मिलते हैं। इसके बाद उन्होंने गश्त के दौरान कस्बे के शराब ठेकों का निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने कैमरा ना लगा देख नाराजगी जाहिर की। साथ ही उन्होंने मंगलपुर इंस्पेक्टर से कहा कि इनको तुरंत नोटिस देकर कैमरा लगवाएं। उन्होंने सेल्समैन से आबकारी के मानकों के सही तरीके से अनुपालन करने के सख्त निर्देश दिए।

Home / Kanpur / एसपी ने किया औचक निरीक्षण, फिर अचानक थाना पुलिस कर्मियों में मची अफरा तफरी, जब….

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो