scriptदो दिन लापता था बीमार युवक, आखिर क्या हुआ……जो सीमा विवाद को लेकर उलझी रही पुलिस | from two days missing yuvak get dead body in river kanpur dehat | Patrika News
कानपुर

दो दिन लापता था बीमार युवक, आखिर क्या हुआ……जो सीमा विवाद को लेकर उलझी रही पुलिस

बताया गया कि इस दौरान सीमा विवाद को लेकर रसूलाबाद व रूरा थाना पुलिस में ऊहापोह की स्थिति बनी रही।

कानपुरAug 20, 2019 / 05:43 pm

Arvind Kumar Verma

nadi me maut

दो दिन लापता था बीमार युवक, आखिर क्या हुआ……जो सीमा विवाद को लेकर उलझी रही पुलिस

कानपुर देहात-दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हुए युवक का शव आज रिन्द नदी में देखा गया तो हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एकाएक ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी। बताया गया कि कानपुर देहात रूरा क्षेत्र के मुरलीपुर गांव का युवक विपिन करीब 3 माह से बीमारी से ग्रसित था, जिसका कानपुर से इलाज चल रहा था। शनिवार रात अचानक घर से वह गायब हो गया। परिजनों ने रूरा पुलिस को मामले की जानकारी दी। वहीं परिजनों की तलाध के बाद भी युवक का कोई सुराग नही लगा। वहीं आज रिन्द नदी में औझान गांव के समीप युवक का शव देखा गया। बताया गया कि इस दौरान सीमा विवाद को लेकर रसूलाबाद व रूरा थाना पुलिस में ऊहापोह की स्थिति बनी रही। बाद में कहिंजरी चौकी इंचार्ज द्वारा शव का पंचनामा भरा गया।
जनपद कानपुर देहात रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सिमरामऊ ग्राम पंचायत का मजरा मुरलीपुर गांव निवासी विपिन 24 पुत्र रामसिंह घर में सो रहा था। रात्रि को अचानक वह गायब हो गया। मां निर्मला ने चारपाई खाली देखी तो वे दंग रह गई। युवक की तलाश पूरी रात व पूरे दिन की गई लेकिन वह नही मिला। परिजनों ने बताया कि वह बीमार रहता था और उसके शरीर में नली पड़ी हुई थी। वह चलने में असमर्थ था। इसलिए परिजनों ने रिन्द नदी में डूबने की आशंका व्यक्त की थी। जानकारी रूरा थानाध्यक्ष को दी गई। जिसके बाद गांव के आसपास व नदी में ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से खोजबीन की गई। परन्तु युवक का कोई सुराग नही लगा।
मंगलवार की सुबह औझान कहिंजरी गांव के समीप शव फंसा देखा गया। सुबह पशुओं को नहलाने गए ग्रामीणों ने जब देखा तो चौकी कहिंजरी में इसकी सूचना दी। चर्चा रही कि शव नदी के दूसरी ओर रूरा थाना क्षेत्र में मिला और लाकर औझान गांव की ओर रसूलाबाद थाना क्षेत्र में रख दिया गया। इसको लेकर रसूलाबाद व रूरा पुलिस में काफी देर मतभेद चला। वहीं परिजनों में रूरा पुलिस की कार्यशैली पर रोष देखने को मिला। अंत मे चौकी प्रभारी कहिंजरी थाना रसूलाबाद संतोष सोनकर ने ही शव का पंचनामा भरवाया। मृतक के शव को देखकर परिजन फफक फफक कर रो पड़े। मृतक युवक अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। अचानक हुई मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

Home / Kanpur / दो दिन लापता था बीमार युवक, आखिर क्या हुआ……जो सीमा विवाद को लेकर उलझी रही पुलिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो