scriptपुलिस कमिश्नर के आदेश पर हनी ट्रैप में शामिल यूपी पुलिस की महिला दरोगा सहित पांच गिरफ्तार | honey trap incident: female sub inspector including five arrested | Patrika News
कानपुर

पुलिस कमिश्नर के आदेश पर हनी ट्रैप में शामिल यूपी पुलिस की महिला दरोगा सहित पांच गिरफ्तार

हनी ट्रैप मामले में पुलिस ने महिला दरोगा को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने जाल बिछाकर महिला दरोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। तलाशी के दौरान पकड़े गए अभियुक्तों के पास से छीनी गई वस्तु भी बरामद हुई है। उपरोक्त मामले में पुलिस चार अन्य की तलाश कर रही है।

कानपुरJun 27, 2022 / 10:20 am

Narendra Awasthi

पुलिस कमिश्नर के आदेश पर हनी ट्रैप में शामिल यूपी पुलिस की महिला दरोगा सहित पांच गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नर के आदेश पर हनी ट्रैप में शामिल यूपी पुलिस की महिला दरोगा सहित पांच गिरफ्तार

पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट और वसूली की घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने क्राइम ब्रांच घटनाक्रम पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और घटनाक्रम में शामिल महिला सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथ रुपए लेते हुए पकड़ा गया। घटना में शामिल अन्य चार को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक होमगार्ड भी शामिल है। महिला एसआई के पास से नगदी रुपए भी बरामद हुआ है। पुलिस कमिश्नर ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश से दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

जालौन के दो व्यापारियों ने पुलिस में शिकायत की थी कि कुछ पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट कर चार सोने की अंगूठी, 3 सोने की चैन, मोबाइल फोन और ₹20 हजार नगद छीन लिए। इसके साथ ही 15 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा ने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर पुलिस कर्मियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया गया।

पनकी थाना क्षेत्र की घटना

जालौन के व्यापारियों के माध्यम से पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने के लिए ₹1 लाख में सौदा किया गया। योजनाबद्ध तरीके से महिला दरोगा को सरसैया घाट पर बुलाया गया। जहां व्यापारियों द्वारा महिला दरोगा भुनेश्वरी सिंह को ₹1 लाख देते समय रंगे हाथ पकड़ लिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने होमगार्ड संजीव, माता प्रसाद गुप्ता, उपेंद्र और अमित को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें

ऑनलाइन पब्जी खेलते हुई दोस्ती, फिर शादी, पति ने खेलने से रोका तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

 

अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए सभी अभियुक्त अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त थे। जो देह व्यापार में लोगों को फंसा कर उनसे पैसे की वसूली करते थे। उपनिरीक्षक भुवनेश्वरी देवी और सेक्स रैकेट की संचालिका, राहुल शुक्ला आदि लगातार संपर्क में बने रहते थे। पुलिस ने पनकी थाना में पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Home / Kanpur / पुलिस कमिश्नर के आदेश पर हनी ट्रैप में शामिल यूपी पुलिस की महिला दरोगा सहित पांच गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो