scriptश्रमिक संगठनों की नकारात्मक भूमिका ने कानपुर को किया बर्बाद : सीएम योगी | Kanpur bharatiya mazdoor sangh CM Yogi labour union negative role Ruin | Patrika News
कानपुर

श्रमिक संगठनों की नकारात्मक भूमिका ने कानपुर को किया बर्बाद : सीएम योगी

– कानपुर में भारतीय मजदूर संघ का 35वां त्रैवार्षिक वर्चुअल अधिवेशन

कानपुरJun 05, 2021 / 02:14 pm

Mahendra Pratap

CM Yogi Adityanath Team 9: अब मोबाइल एप्लिकेशन से मिलेगी सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं की जानकारी, सीएम योगी ने बनाया खास प्लान

CM Yogi Adityanath Team 9: अब मोबाइल एप्लिकेशन से मिलेगी सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं की जानकारी, सीएम योगी ने बनाया खास प्लान

कानपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाकि, श्रमिक संगठनों की नकारात्मक भूमिका ने मैनचेस्टर ऑफ ईस्ट कहे जाने वाले कानपुर को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहाकि, आज भारतीय मजदूर संघ एक ऐसा मजदूर संगठन है, जिसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। उसने हमेशा राष्ट्र, उद्योग और श्रमिकों के हित में अपनी बात उठाई है।
देश में सबसे ज्यादा कोविड मरीजों को सलाह देकर केजीएमयू की डॉ. सानिया रऊफ ने बनाया रिकॉर्ड

औद्योगिक स्वरूप को बर्बाद किया :- कानपुर में भारतीय मजदूर संघ के 35वें त्रैवार्षिक वर्चुअल अधिवेशन नवीन मार्केट स्थित भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय से हुआ। लखनऊ सचिवालय स्थित कार्यालय से सीएम योगी ने सम्बोधित करते हुए कहाकि, भारतीय मजदूर संघ की सोच सकारात्मक व विचारधारा राष्ट्रवादी है। इसीलिए वह आज देश का सबसे बड़ा मजदूर संगठन है। यह कार्यक्रम कानपुर से संचालित हो रहा है। कानपुर ने उन संगठनों की नकारात्मक भूमिका भी देखी है जिन्होंने औद्योगिक स्वरूप को बर्बाद कर दिया।
भारतीय मजदूर संघ देशहित में करता है काम :- सीएम योगी ने कहाकि, भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी देशहित सबसे पहले रखते हैं। इसी सकारात्मक सोच का परिणाम है कि कोरोना काल में भी हम आगे बढ़ रहे हैं। जब कोरोना की शुरुआत हुई तो पीपीई किट, सैनिटाइजर व एन 95 मास्क हमारे पास नहीं थे पर भारतीय मजदूर संघ ने कहाकि, लाकडाउन में हम काम करेंगे। इसके चलते ही 27 राज्यों को उत्तर प्रदेश पीपीई किट, सैनिटाइजर व मास्क दे पाया। पीपीई किट शुरू में पांच से छह हजार में मिलती थी, उनका इतना उत्पादन किया गया कि अब वह दो से ढाई सौ रुपए में वह मिलने लगी।
भारतीय मजदूर संघ की भूमिका सकारात्मक थी :- सीएम योगी ने कहाकि, जब कोरोना का पहला मामला प्रदेश में आया तो जांच की सुविधा नहीं थी लेकिन आज साढ़े तीन से चार लाख लोगों की प्रदेश में एक दिन में जांच हो रही है। इस वर्ष जब कोरोना की दूसरी भयंकर लहर आई तो भी भारतीय मजदूर संघ की भूमिका सकारात्मक थी। इसीलिए सभी उद्योग चले।

Home / Kanpur / श्रमिक संगठनों की नकारात्मक भूमिका ने कानपुर को किया बर्बाद : सीएम योगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो