पैसेंजर्स की संख्या है पर्याप्त
कानपुर से लगातार पर्याप्त मात्रा में पैसेंजर्स मिल रहे हैं. अच्छे रिसपांस को देखते हुए यहां से हवाई यात्रा को और बेहतर करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. दरअसल कानपुर में बड़े पैमाने पर व्यापार होता है. यहां से कई उत्पादों का आयात और निर्यात होता है. व्यापारी दिल्ली, मुंबई, कलकत्ता, बंगलुरु और दुबई के लिए सफर करते हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए अधिकारी मुंबई और कलकत्ता के लिए भी फ्लाइट शुरू करने की तैयारी में हैं. मालूम हो कि इससे पहले मुंबई और कलकत्ता के लिए कानपुर से फ्लाइट चलाई जा चुकी हैं, लेकिन पैसेंजर्स का प्रॉपर रिसपांस न मिलने और कुछ अन्य वजहों के चलते यह सेवा खत्म करनी पड़ी थी.