कानपुर

कानपुर में हाफिज ने 14 वर्षीय नाबालिग से किया दुष्कर्म, दी धमकी, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

कानपुर में मस्जिद के हफीज ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध दर्ज किया। जिस पर हफीज ने धमकी देकर मुंह बंद कर दिया और नाबालिग किशोरी का यौन उत्पीड़न करता रहा।

कानपुरApr 14, 2024 / 02:06 pm

Narendra Awasthi

प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हाफिज ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। हफीज ने पीड़िता के परिजनों को धमकाकर चुप करा दिया और जबरदस्ती यौन उत्पीड़न करता रहा। जिससे किशोरी गर्भवती हो गई। हाफिज ने गर्भपात के लिए गोली खिला दी। जिससे नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने हाफिज को गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आज रविवार को कोर्ट में पेश कर रही है। घटना नौबस्ता थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें

कन्नौज में सपा नेता के बिगड़े बोल, भरे मंच से ‘बाबा’ को दी जान से मारने की धमकी

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। मोहल्ले का रहने वाला हफीज सोनू ने लालच देकर घर में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। सोनू मोहल्ले की ही मस्जिद में हाफिज है।

घर वालों ने दुष्कर्म का विरोध किया। तो सोनू ने पूरे परिवार को धमकी दी। कहा किसी से बताया तो अच्छा नहीं होगा। इसी बीच नाबालिग 3 महीने की गर्भवती हो गई। ईद के दिन सोनू ने पीड़िता को गर्भपात के लिए दवा खिला दी। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

थाना प्रभारी नौबस्ता जगदीश प्रसाद पांडे ने बताया कि पीड़ित परिवार से मिली जानकारी के आधार पर हाफिज को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आज रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। हाफिज के खिलाफ पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। ‌सहायक पुलिस आयुक्त नौबस्ता मंजय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ‌

Hindi News / Kanpur / कानपुर में हाफिज ने 14 वर्षीय नाबालिग से किया दुष्कर्म, दी धमकी, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.