scriptकानपुर मेट्रो: टनल बनाने का काम शुरू, देश को समर्पित करने के विषय में मिली ये जानकारी | Kanpur Metro: Tunnel construction work start | Patrika News
कानपुर

कानपुर मेट्रो: टनल बनाने का काम शुरू, देश को समर्पित करने के विषय में मिली ये जानकारी

कानपुर मेट्रो के निर्माण कार्य में गति आई है। सेकंड फेज का भूमिगत मेट्रो कार्य शुरू किया गया। आज चार स्थानों पर भूमिगत मेट्रो के कार्य को शुरू किया गया। चुन्नी गंज से नया गंज के बीच चार मेट्रो स्टेशन पर यह कार्य शुरू हुआ है। रोजाना 10 मीटर टनल की खुदाई होगी। कानपुर मेट्रो के एमडी सुशील कुमार ने यह जानकारी दी।

कानपुरJul 04, 2022 / 10:22 pm

Narendra Awasthi

कानपुर मेट्रो: टनल बनाने का काम शुरू, देश को समर्पित करने के विषय में मिली ये जानकारी

कानपुर मेट्रो: टनल बनाने का काम शुरू, देश को समर्पित करने के विषय में मिली ये जानकारी

कानपुर मेट्रो के द्वितीय फेज का कार्य आज से शुरू हुआ है। जिसके अंतर्गत कुल 7 मेट्रो स्टेशन का निर्माण होगा। यह सभी भूमिगत मेट्रो स्टेशन होंगे। भूमिगत मेट्रो लाइन को काफी नीचे बनाया जा रहा है। इस दौरान कई सावधानियां बरतने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सेंसेटिव सेंसर भी लगाया गया है। जिससे के मकानों की सुरक्षा हो सके। इस संबंध में मेट्रो के एमडी सुशील कुमार ने पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूमिगत मेट्रो लाइन बिछाने के दौरान बहुत सारे प्रिकॉशन को अपनाने पड़ते हैं। जिससे कि कोई नुकसान ना होने पाए। इसके पूर्व पहले फेज में जमीन के ऊपर का कार्य किया जा रहा था।

मेट्रो के द्वितीय फेज का काम आज शुरू हो गया द्वितीय फेज के दौरान बड़े-बड़े टनल बनाने की योजना है। जिसके लिए विशेष मशीनें मंगाई गई है। भूमिगत मेट्रो स्टेशन बनाने की भी योजना है। द्वितीय तेज में सात मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। यह सभी मेट्रो स्टेशन भूमिगत होंगे। इसी क्रम में आज चार मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह सभी भूमिगत मेट्रो स्टेशन है। चुन्नी गंज से नया गंज के बीच बनने वाले स्टेशन को लेकर बड़ी तैयारी की गई थी। इस दौरान यातायात को भी नियंत्रित किया गया था।

 

कानपुर मेट्रो के अंदर सुशील कुमार ने बताया

कानपुर मेट्रो के एमडी सुशील कुमार ने बताया कि कानपुर के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। यूपी मेट्रो आज से अंडरग्राउंड मेट्रो के टनल बनाने का काम शुरू करने जा रही है। टनल बनाने वाली मशीन को पहले ही नीचे उतार लिया गया था। आज से टनल बनाने का काम शुरू हो गया है। पूर्व की भांति इस बार भी अंडर ग्राउंड मेट्रो के काम को जल्द से जल्द पूरा करने की योजना है। अगले 6 महीने तक यहां पर कटिंग का काम चलेगा।

 

रोजाना 10 लीटर टनल बनेगा

सुशील कुमार ने बताया कि बहुत जल्दी नई मेट्रो एक्सटेंशन के रूप में आप लोगों को मिलने जा रही है। टनल बनाने का काम बहुत नीचे चल रहा है। सबसे ज्यादा इस बात पर ध्यान रखा जा रहा है कि आम पब्लिक को इससे कोई परेशानी ना हो। इसके लिए बहुत सावधानियां बरती जा रही। कई प्रकार के सेंसर लगाए गए हैं। इसके लिए बाहर से एक्सपर्ट भी बुलाए गए हैं। जो इसको मॉनिटर करेंगे। उन्होंने बताया कि रोजाना 10 मीटर खुदाई का कार्य किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी की 2024 तक यह देश को समर्पित किया जा सके देश को समर्पित किया जा सके।

Home / Kanpur / कानपुर मेट्रो: टनल बनाने का काम शुरू, देश को समर्पित करने के विषय में मिली ये जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो