इस समय में कानपुर पुलिस ने बताया कि मुख्तार बाबा को हिरासत में लिया गया है। विवेचना के दौरान मिली जानकारी के आधार पर उनकी गिरफ्तारी हुई है। उनसे पूछताछ की जा रही है। विधि और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अदालत का जो आदेश होगा। वह मान्य होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कानपुर के प्रभावित क्षेत्र में परिस्थितियां सामान्य है। पुलिस प्रशासन सुरक्षा के दृष्टिकोण से सतर्क है और सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय कर रही है।
पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर बुरे फंसे सुबोध कांत सहाय, परिवाद दर्ज
मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार
बीते 3 जून को जुमे की नमाज के बाद हिंसा की घटना हुई थी। जात के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी की जांच में बड़े खुलासे निकल कर सामने आ रहे हैं। उपरोक्त मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी जफर हयात सहित अन्य को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।