scriptपत्नी की बेवफाई पर बच्चों के साथ टावर पर चढ़ा शख्स, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस नीचे उतारने में रही सफल | Man climb on tower with kid over wife infidelity | Patrika News
कानपुर

पत्नी की बेवफाई पर बच्चों के साथ टावर पर चढ़ा शख्स, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस नीचे उतारने में रही सफल

अकबरपुर पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर पत्नी को बहलाने के आरोप में पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।

कानपुरJan 25, 2022 / 02:54 pm

Nitish Pandey

kanpur_dehat.jpg
कानपुर देहात. जिले में एक घंटे से ज्यादा समय तक ड्रामा देखने को मिला, जब एक व्यक्ति अपनी पत्नी के किसी व्यक्ति के साथ कथित संबंधों से परेशान होकर बच्चों के साथ टॉवर पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की धमकी दी। यह घटना सोमवार को अकबरपुर के गांधी नगर के पास हुई, जब शख्स ने अपने बच्चों को करीब 40 फीट की ऊंचाई से नीचे फेंककर आत्महत्या करने की धमकी दी। इलाके में कोहराम मच गया और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जो मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस उसे और उसके बच्चों को नीचे उतारने में सफल रही।
यह भी पढ़ें

UP Election 2022: आरएलडी समर्थकों ने अपने घरों के दरवाजों पर लिखा, ‘बीजेपी वालों का अंदर आना माना है’

शख्स ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का उसके पड़ोसी के साथ अफेयर चल रहा था। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति के अनुसार, उसकी पत्नी के घर के पास रहने वाले एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे। पुलिस ने कहा कि ‘व्यक्ति ने कहा, उसकी अनुपस्थिति में उसका पड़ोसी अक्सर उसके घर जाता था। उसने अपने पड़ोसी को कई बार फटकार लगाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।’ युवक ने पुलिस में शिकायत भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
यह भी पढ़ें

थाना हाईवे और एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप

सर्किल ऑफिसर (सीओ) अकबरपुर अरुण कुमार ने कहा कि पुलिस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है। अधिकारी ने कहा, ‘जो भी उचित होगा, वह किया जाएगा।’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो