2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Election 2022: आरएलडी समर्थकों ने अपने घरों के दरवाजों पर लिखा, ‘बीजेपी वालों का अंदर आना माना है’

UP Election 2022: दरवाजे के बाहर खड़े ग्रामीणों से जब पूछा गया कि आपने अपने घरों के बाहर यह सब कुछ क्यों लिखा है तो उनका कहना है कि कोई भी बीजेपी वाला अगर हमारे यहां वोट मांगने आता है तो उसको अंदर नहीं आने दिया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 24 Jan 2022, 5:18 PM IST

shamli_news.jpg

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को अभी भी किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते शामली जनपद के गांव लिलोन में ग्रामीणों ने अपने घरों के बाहर लिख दिया है कि बीजेपी के नेताओं का घर के अंदर आना मना है। घर के अंदर केवल आरएलडी वाले ही आ सकते हैं। वही सभी लोग अपने घरों के बाहर बीजेपी वालो के लिए हाथों में लठ लिए खड़े है। जिसका वीडियो अभी वायरल हो रहा है। जिसमें ग्रामीण अपने घरों के बाहर खड़े होकर बोल रहे हैं कि अगर बीजेपी पार्टी वाले हमारे घर आते हैं तो उनका स्वागत लठ से किया जाएगा।

आपको बता दें कि मामला शामली विधानसभा से जुड़ा है। जिसमे बीजेपी पार्टी से तेजेन्द्र निर्वाल विधायक है। जहां गांव लिलोन में ग्रामीणों ने बीजेपी का खुलकर विरोध करने का मन बना लिया है। जिसके चलते ग्रामीणों ने अपने घरों के बाहर दरवाजे पर लिखा है कि इस मकान के अंदर बीजेपी वालों का आना मना है। केवल आरएलडी वाले ही मकान के अंदर आये।

यह भी पढ़ें : यूपी चुनाव: बुलंदशहर में हिंसा मामले का आरोपी स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के लिए तैयार

वहीं दरवाजे के बाहर खड़े ग्रामीणों से जब पूछा गया कि आपने अपने घरों के बाहर यह सब कुछ क्यों लिखा है तो उनका कहना है कि कोई भी बीजेपी वाला अगर हमारे यहां वोट मांगने आता है तो उसको अंदर नहीं आने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : UP Election 2022: संवेदनशील लोनी विधानसभा सीट पर भिड़ रहे हैं ये दो दिग्गज नेता

वीडियो में सभी लोग बीजेपी वालो के लिए हाथ मे लठ लिए खड़े दिख रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि हम केवल आरएलडी वालों का स्वागत करेंगे और उन्हें ही वोट करेंगे।