scriptWeather update: मौसम विभाग की चेतावनी का असर, आंधी के साथ बारिश की संभावना | Mausam update: weather departmentwarningfor thunderstormsrain | Patrika News
कानपुर

Weather update: मौसम विभाग की चेतावनी का असर, आंधी के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने एक बार फिर चेतावनी जारी करते हुए कई राज्यों में आंधी के साथ बारिश आने की संभावना है। जिसका असर कानपुर-उन्नाव में भी दिखाई पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। वही छिटपुट बारिश के साथ आंधी और जोरदार बारिश आने की भी संभावना है। तापमान में काफी कमी दिखाई पड़ रही है। जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है।

कानपुरJul 30, 2022 / 09:08 am

Narendra Awasthi

Weather update: मौसम विभाग की चेतावनी का असर, आंधी के साथ बारिश की संभावना

Weather update: मौसम विभाग की चेतावनी का असर, आंधी के साथ बारिश की संभावना

जुलाई महीने का अंतिम आता बारिश वाला रहा। मौसम विभाग ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है कि देश के विभिन्न हिस्सों में जोरदार बारिश होने की संभावना है। यह चेतावनी 31 जुलाई से 2 अक्टूबर तक के लिए जारी की गई है। जिसके अनुसार कई राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। जिसका असर यूपी में भी दिखाई पड़ेगा। आज दिन भर आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। उन्नाव में भी कुछ ऐसा नजारा देखने को मिलेगा। सुबह से ही आंधी और बारिश होने की संभावना जताई गई है। जो शाम तक बना रहेगा। 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार आज आंधी के साथ बारिश आने की संभावना है। दोपहर में जोरदार बारिश हो सकती है जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री रहने की जानकारी मिल नहीं है। शाम को भी आंधी के साथ बारिश आने की संभावना है। आगामी 31 जुलाई को भी मौसम बारिश वाला रहेगा सुबह आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। तापमान भी 26 डिग्री से 33 डिग्री के बीच रहने की जानकारी मिल रही है।

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

आज उन्नाव का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री के आसपास रहने की संभावना बताई गई है। सुबह से ही छुटपुट बारिश हो रही है। जो दिन भर बने रहने की संभावना है। दोपहर में आंधी के साथ बारिश आने की जानकारी मिल रही है। शाम को भी हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। आगामी 31 जुलाई को भी न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री रहने की जानकारी मिल रही है। सुबह से आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। दोपहर में भी कम बारिश हो सकती है। शाम को एक बार फिर आंधी के साथ बारिश की जानकारी मिल रही है। छुटपुट बारिश तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई और गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

Home / Kanpur / Weather update: मौसम विभाग की चेतावनी का असर, आंधी के साथ बारिश की संभावना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो