30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon in UP: रॉकेट की रफ्तार से आ रहा मानसून, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, साथ रखें छाता

Monsoon in UP: केरल में झमाझम बरसात के साथ मानसून की एंट्री हो चुकी है। इसी के साथ मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इन जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 8 Jun 2023, 7:45 PM IST

Monsoon coming at a fast pace will reach UP soon

Monsoon in UP: केरल में झमाझम बरसात के साथ मानसून की एंट्री हो चुकी है। इसी के साथ मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इन जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक चक्रवात बिपारजॉय ने विकराल रूप धारण कर लिया है। इसके चलते मानसून की बारिश में कमी का असर देखा जा सकता है।

हालांकि अभी फिलहाल यूपी में कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार अब अरब सागर में उठने वाला तूफान ‘बिपारजॉय’ ने विकराल रूप धारण कर लिया है। इससे जगह-जगह बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना बनेगी। आईएमडी के मुताबिक जून के अंतिम सप्ताह तक यूपी में मानसून प्रवेश कर सकता है।

यह भी पढ़ें: अगले 5 दिन तक चक्रवात बिपारजॉय बरपाएगा कहर, इन जिलों में दिखेगा असर, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट
मौसम विभाग ने बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, इलाहाबाद, हरदोई, सीतापुर, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, इटावा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललीतपुर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश की संभावना है।