30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: अगले 5 दिन तक चक्रवात बिपारजॉय बरपाएगा कहर, इन जिलों में दिखेगा असर, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Weather Alert: उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले 5 दिन के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक चक्रवात बिपारजॉय ने विकराल रूप धारण कर लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झांसी

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 8 Jun 2023, 6:59 PM IST

Weather will change in UP for next 5 days

Weather Alert: उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले 5 दिन के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक चक्रवात बिपारजॉय ने विकराल रूप धारण कर लिया है। इसके चलते यूपी समेत कई राज्यों में कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार अब अरब सागर में उठने वाला तूफान ‘बिपारजॉय’ चक्रवात में परिवर्तन होने वाला है, जिसेक बाद जगह-जगह बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना बनेगी। इतना ही नहीं इसका प्रभाव भारत में मानसूनी दस्तक पर पड़ने जा रहा है। आईएमडी के मुताबिक, 10 जून के बीच देश में मानसून प्रवेश कर सकता है।

दूसरी ओर अब देश के लोगों को मानसून से बड़ा अपडेट मिलने जा रहा है। अब जल्द ही यानि एक दो दिन में मानसून केरल के रास्ते भारत में दस्तक देने जा रहा है, जिसकी ओर किसान टकटकी लगाए देख रहे हैं। बीते साल की अपेक्षा इस बार मानसून दो से तीन दिन की देरी से चल रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म, यूपी में शुरू होने वाली है मानसून की झमाझम बारिश, पढ़ें मौसम विभाग का ये अलर्ट

इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट
मौसम विभाग ने बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, इलाहाबाद, हरदोई, सीतापुर, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, इटावा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललीतपुर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश की संभावना है।