30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झांसी में वृद्ध दंपति का शव कमरे में मिला, बदबू आने पर हुई जानकारी, एसपी ने बताया चार-पांच दिन पुराना

death of the couple: झांसी में घर के अंदर से बदबू आने के बाद बड़ा खुलासा हुआ। मृतक दंपति का शव घर के अंदर पड़ा मिला। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव 4-5 दिन पुराना है।
2 min read
Google source verification
जानकारी देती पुलिस अधीक्षक नगर, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

जानकारी देती पुलिस अधीक्षक नगर, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

Bodies of Couple Found in Their Home: झांसी में घर के अंदर से तेज बदबू आ रही थी। जिसका मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। बेटे ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई। जहां दंपति का शव पड़ा हुआ था। जिसकी शिनाख्त बेटे ने की। उसने बताया कि उसके माता-पिता अकेले रहते थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मोबाइल फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जिसने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अधीक्षक प्रीति सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शव करीब 4-5 दिन पुराना है। पति पत्नी एक साथ रहते थे। घटना की जांच की जा रही है। मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है।

बदबू आने पर हुई जानकारी

उत्तर प्रदेश के झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुरी मोहल्ले में अचानक पुलिस की चहल कदमी बढ़ गई। 70 वर्षीय विश्वनाथ और उनकी 65 वर्षीय पत्नी भुवन देवी के घर से तेज बदबू आ रही थी। इसकी जानकारी मोहल्ले वालों ने उनके बेटे जगपाल को दी। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे जगपाल ने वेंटिलेटर से देखा कि माता-पिता मृत अवस्था में पड़े हैं।

पुलिस में घटनास्थल का निरीक्षण किया

इसकी जानकारी जगपाल तत्काल पुलिस को दी। सूचना पाकर सीपरी थाना बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल की जांच की। मृतक परिजनों से बातचीत की। मृतक पुत्र जगपाल ने बताया कि उनके माता-पिता दूसरे घर में अकेले रहते थे। बदबू आने पर उन्हें जानकारी हुई। घर का मुख्य गेट अंदर से बंद था।

मोबाइल फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाया गया

सीपरी बाजार थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर मोबाइल फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जिसने वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह ने बताया कि शव चार-पांच दिन पुराना लग रहा है। जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुत्र से मिली जानकारी के अनुसार मृतक घर में अकेले रहते थे।‌ सभी पहलू पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।