12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माफिया अतीक अहमद के पुत्र अबान अहमद की कार दुर्घटना का वायरल वीडियो, झांसी पुलिस का आया बयान

Aban Ahmed Car Accident: झांसी में अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की कार दुर्घटना का वीडियो कथित रूप से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। झांसी पुलिस ने इस संबंध में बयान जारी किया है।
2 min read
Google source verification
दुर्घटनाग्रस्त कार, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

दुर्घटनाग्रस्त कार, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

Atiq Ahmed Son Aban Ahmed Car Accident: झांसी में बीते हफ्ते हुए एक भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे की दर्दनाक मौत हो गई थी। साथ में कार चालक की भी मौत हुई थी। अब घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो पीछे चल रहे कार के डैशबोर्ड में लगे कमरे में कैद हुआ है। जिसमें दिखाई पड़ रहा है कि कार एक वाहन को ओवरटेक करने के बाद अनियंत्रित हुआ और फुटपाथ पर जाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के समय कार की गति काफी अधिक थी। रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। बिना पुष्टि के वायरल ना किया जाए। ‌

6 अगस्त को हुई थी घटना

उत्तर प्रदेश की झांसी में 6 अगस्त, 2026 गुरुवार के दिन माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और सोनू की कार दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई थी। दुर्घटना के समय अबान झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने के लिए जा रहा था। अभी वह पूंछ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहुंचा था कि बड़ा हादसा हो गया। क्रेटा कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो

अब सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे अबान अहमद की कार दुर्घटना का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दुर्घटनाग्रस्त कार को ओवरटेक करते देखा जा सकता है। ओवरटेक करने के बाद गाड़ी बाई तरफ चली गई, मानो चालक का कार से नियंत्रण हट गया और सामने खड़ी सीमेंटेड रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार करीब 10 फीट उछल कर नीचे आ गिरी।

रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जो दूर जा गिरा। ‌ टक्कर बैठने वाली साइट पर हुआ था जिसके बाद गाड़ी उछल कर नीचे आ गिरी।‌ ओवरटेक करने के बाद 10 सेकंड के अंदर गाड़ी सड़क के किनारे सीमेंटेड दीवार से टकरा गई।‌ यही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, ‌ जो पीछे आ रही कर के डैशबोर्ड में उनके कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है।

क्या कहती है झांसी पुलिस?

झांसी पुलिस ने वायरल वीडियो पर बयान जारी किया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे कथित रूप से अबान अहमद पुत्र अतीक अहमद के दुर्घटना से संबंधित बताया जा रहा है। वायरल वीडियो की प्रमाणिकता और वास्तविकता की पुष्टि के लिए जांच कराई जा रही है। क्षेत्राधिकारी ने वीडियो वायरल करने वालों से अपील की प्रमाणिकता और तथ्यों की जांच के बिना वीडियो को प्रसारित न करें।