7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीक के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उठी तस्वीर, सामने आई मौत की मुख्य वजह

Atiq Ahmad Son Aban Death: झांसी सड़क हादसे में मारे गए माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, सिर में गंभीर चोट से ब्रेन हेमरेज हुआ और शरीर के अंदरूनी अंगों में भी गंभीर चोटें पाई गईं।
2 min read
Google source verification

झांसी

image

Ankit Sai

Aug 07, 2026

Atiq Ahmed Son Abaan

अतीक अहमद और उसका बेटा अबान - फोटो पत्रिका नेटवर्क

Aban Ahmed Postmortem Report: झांसी सड़क हादसे में जान गंवाने वाले माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम के बाद बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने से हुए ब्रेन हेमरेज और शरीर के अंदरूनी अंगों को पहुंची गंभीर चोटें मौत की मुख्य वजह रहीं। हादसे में अबान के दोस्त सोनू की भी जान गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य युवक घायल हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और प्रयागराज भेज दिया गया।

जानिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या-क्या सामने आया

झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए पोस्टमार्टम में सामने आया कि कार की जोरदार टक्कर के कारण अबान और सोनू के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे ब्रेन हेमरेज हुआ। इसके अलावा लीवर, फेफड़े और पेट के अंदरूनी अंगों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा। आंतें और हृदय भी बुरी तरह प्रभावित हुए थे। डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक अंदरूनी रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई

यह हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ। बताया गया कि तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की जान चली गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीन घायलों को प्रयागराज ले जाया गया

हादसे में जैद खान, उमर खान और फारूक गंभीर रूप से घायल हुए थे। उन्हें पहले झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया गया। इसके बाद परिजन बेहतर इलाज और देखरेख के लिए तीनों को एम्बुलेंस से प्रयागराज ले गए। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, तीनों को आगे भी चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा।

कसारी-मसारी कब्रिस्तान में होगा सुपुर्द-ए-खाक

पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद अबान का शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद शव को प्रयागराज के हटवा स्थित उनकी चाची के घर ले जाया गया। परिवार के अनुसार, शुक्रवार की नमाज के बाद अबान को कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इसी कब्रिस्तान में उसके पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ और बड़े भाई असद भी दफन हैं। सूत्रों के मुताबिक, अबान की कब्र अतीक अहमद की कब्र के बगल में तैयार की गई है।