29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज: भारी बारिश और जल भराव के कारण स्वामीनारायण मंदिर को नुकसान, 3 मंजिला बिल्डिंग गिरी

Swaminarayan Temple Prayagraj Incident: प्रयागराज स्थित स्वामीनारायण मंदिर उस समय बड़ा नुकसान हुआ। जब परिसर में स्थित तीन मंजिला इमारत भर-भराकर गिर पड़ी। आवाज इतनी जोर से हुआ कि स्थानीय लोगों ने समझा भूकंप आ गया।
2 min read
Google source verification
स्वामीनारायण मंदिर में गिरी तीन मंजिला इमारत, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

स्वामीनारायण मंदिर में गिरी तीन मंजिला इमारत, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

Swaminarayan Temple Complex. प्रयागराज में स्वामी नारायण मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बीती रात बेसमेंट के निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में जल भराव हो गया। जिसके कारण स्वामीनारायण मंदिर परिसर में स्थित तीन मंजिला इमारत की नीव कमजोर हो गई और वह गिर गई। इस दौरान इतनी जोर आवाज हुई कि लोगों ने समझा भूकंप आ गया। स्थानीय लोग दहशत में आ गए। बाद में जानकारी हुई थी स्वामीनारायण मंदिर की तीन मंजिला इमारत गिरी है। तब उन्हें राहत मिली। गनीमत रही कि हादसे के समय बिल्डिंग में कोई नहीं था। घटना संगम नगरी स्थित स्वामीनारायण मंदिर की है।

तीन मंजिला इमारत गिरी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के संगम में स्थित स्वामीनारायण मंदिर में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। जब तीन मंजिला इमारत भर-भराकर गिर पड़ी। देर रात हुए घटनाक्रम में जोर की आवाज भी हुई। अगल-बगल रहने वालों ने समझा कि भूकंप आ गया। दरअसल स्वामी नारायण मंदिर में बेसमेंट में निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके लिए काफी बड़ा गड्ढा खोदा गया था। पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भर गया। जिससे तीन मंजिला इमारत की नींव कमजोर हो गई और बीती रात गिर गई। बताया जाता है बीते करीब 4 महीने से निर्माण कार्य चल रहा है।

तीन मंजिला इमारत में 12 कमरें

बताया जाता है कि तीन मंजिला इमारत में 12 कमरे बने थे। जिसमें आने आने वाले मेहमानों और अन्य लोगों की रुकने की व्यवस्था की जाती थी। गनीमत रही की बीती रात कमरे में कोई नहीं था। जॉर्ज टाउन स्थिति केपी कॉलेज के सामने स्थित है स्वामीनारायण मंदिर परिसर निर्माण कार्य चल रहा है। बेसमेंट में खुदाई का कार्य किया गया था। जिसकी गहराई करीब 25 फीट बताई जाती है। पिछले दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण धीरे-धीरे नींव भी कमजोर हो गई।

लोग दहशत में

तीन मंजिला इमारत के गिरने से हुई आवाज से लोग दहशत में आ गए। उन्हें लगा जैसे भूकंप आ गया। सभी लोग बाहर निकल आए। बाद में जानकारी हूई कि स्वामी नारायण मंदिर के अंदर तीन मंजिला इमारत गिरी है। ‌ इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग