
निरीक्षण करते कमिश्नर डॉक्टर लोकेश एम, फोटो सोर्स- X प्रयागराज कमिश्नर
Prayagraj Sangam City Construction of Lete Hanuman Temple Corridor: प्रयागराज संगम नगरी में लेटे हनुमान मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके अंतर्गत लाल बलुआ पत्थर के पिलर पर आकर्षक नक्काशी की जा रही है। इसके अतिरिक्त यात्रियों के रुकने के लिए भी यात्री निवास बनाया जा रहा है। जल निकासी को लेकर के भी कार्य चल रहा है। मंडलायुक्त डॉक्टर लोकेश एम ने कॉरिडोर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बलुआ लाल पत्थर में किये जा रहे नक्काशी को देखकर नाराज हुए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि अच्छी फिनिशिंग होने के बाद ही ठेकेदार को पेमेंट किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने जल निकासी और यात्री निवास के संबंध में भी पूछताछ की। बोले पूरे परिसर की एकरूपता बनी रहे। निरीक्षण के दौरान प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लेटे हनुमान मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कार्य हो रहा है। जिसकी लागत करीब 36 से 40 करोड़ के बीच है। निर्माण कार्य की शुरुआत जुलाई 2024 में हुई थी। कॉरिडोर निर्माण की शुरुआत अतिक्रमण हटाओ अभियान के साथ हुआ। बड़े हनुमान मंदिर के गर्भगृह और परिक्रमा मार्ग का सुंदरीकरण होना है। पहले चरण का कार्य दिसंबर 2024 में पूरा कर लिया गया था। 2025 में महाकुंभ का आयोजन किया गया था।
प्रयागराज मंडलायुक्त डॉ लोकेश एम ने लेटे हनुमान मंदिर कॉरिडोर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन पिलर में हो रहे नक्काशी को बारीकी से देखा। इसके बाद उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। नक्काशी में सफाई की कमी थी। इस पर उन्होंने भुगतान को लेकर बड़ा आदेश दिया। बोले जब तक पिलर में हो रहे नक्काशी में सफाई से कार्य न किया जाए। तब तक भुगतान ना दिया जाए। उन्होंने ठेकेदार से कहा कि कार्यों में सुधार लाने के निर्देश दिए।
लेटे हुए हनुमान मंदिर कॉरिडोर का निर्माण प्रयागराज विकास प्राधिकरण के माध्यम से हो रहा है। जिसमें बड़े हनुमान मंदिर के गर्भगृह परिक्रमा पथ का भी निर्माण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी गण भी मौजूद थे।
Updated on:
26 Aug 2026 09:54 pm
Published on:
26 Aug 2026 09:54 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
