24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अतीक-अशरफ की जमीन कुर्की के बाद भी सुरक्षित नहीं? किसने जमाया कब्जा; प्लॉटिंग का मामला सामने आते ही एक्शन

Prayagraj News: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ अहमद की कुर्क की गई जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने फाइनेंसर बिल्डरों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
2 min read
Google source verification
Atiq Ahmed

अतीक अहमद | फाइल फोटो

Atiq Ahmed brother Ashraf Ahmed: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की कुर्क की गई जमीन पर अवैध कब्जे और प्लाटिंग का बड़ा मामला सामने आया है। शाहा उर्फ पीपल गांव स्थित इस जमीन पर फाइनेंसर और बिल्डरों ने अवैध रूप से प्लॉटिंग कर आम लोगों को बेच दिया था। मामला सामने आते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

तीन लोगों के खिलाफ FIR

राजस्व विभाग के लेखपाल मनीष कुमार की तहरीर पर एयरपोर्ट थाने में गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मोहम्मद मुस्लिम, मोहम्मद नसरत और मोहम्मद आफताब अहमद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। ये लोग अतीक अहमद के फाइनेंसर और चर्चित बिल्डरों से जुड़े बताए जा रहे हैं। आरोप है कि इन्होंने कुर्कशुदा सरकारी जमीन पर कब्जा जमाकर अवैध प्लाटिंग की और प्लॉट बेच दिए।

भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे एमडीएम

मामला संज्ञान में आते ही एसडीएम सदर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अवैध प्लाटिंग को पूरी तरह ध्वस्त करवा दिया। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि कुर्क की गई संपत्तियों पर कब्जा करने वाले किसी भी भू-माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

कई संपत्तियां हो चुकी हैं कुर्क

अतीक अहमद और उनके परिवार की संपत्तियों पर पहले भी कई कार्रवाइयां हो चुकी हैं। अतीक और अशरफ की हत्या के बाद उनकी कई संपत्तियां कुर्क की गई थीं। लेकिन भू-माफियाओं का दुस्साहस देखकर प्रशासन अब और सतर्क हो गया है। इस घटना से साफ है कि कुर्की के बावजूद कुछ तत्व जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे।

प्रशासन ने जारी की चेतावनी

स्थानीय लोगों में इस अवैध प्लाटिंग को लेकर नाराजगी थी। कई लोगों ने इन प्लॉट्स को खरीद लिया था, जिससे अब कानूनी उलझनें भी पैदा हो सकती हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति कुर्कशुदा संपत्ति पर लेन-देन न करे, अन्यथा उसके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
प्रयागराज पुलिस और राजस्व विभाग इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर नजरें टिकी हैं। योगी सरकार माफिया राज खत्म करने और अवैध कब्जों पर सख्ती बरतने का दावा करती रही है। इस मामले में भी प्रशासन की तेज कार्रवाई इसी रुख को दर्शाती है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग