
अमृत भारत एक्सप्रेस, फोटो सोर्स- पत्रिका
Amrit Bharat Express: प्रयागराज और सूबेदारगंज से लोकमान्य तिलक और उधना के लिए तीन जोड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस चलने का निश्चय किया गया है। तीनों ही साप्ताहिक ट्रेन हैं। उत्तर मध्य रेलवे ने बताया कि अब यात्रियों को अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से आधुनिक एवं विश्वस्तरीय यात्रा का अनुभव मिलेगा। जिसका टाइम टेबल भी जारी किया गया है। पहले यह गाड़ी विशेष रेलगाड़िया के रूप में संचालित होती थी। जिन्हें अब नियमित किया गया है।
उत्तर प्रदेश की प्रयागराज से उधना के बीच ट्रेन संख्या 04125 और 04126 चलने वाली विशेष ट्रेन के नंबर में परिवर्तन किया गया है। अब यह ट्रेन 20437 और 20438 नंबर से चलेगी जो प्रयागराज से सुबह 5:20 पर खुलेगी। फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, ईदगाह, बयाना जंक्शन होते हुए उधना जंक्शन 4:05 पर पहुंचेगी।
उत्तर मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार वापसी में यह ट्रेन उधना से 6:45 पर खुलेगी और प्रयागराज 7:30 बजे पहुंचेगी। 20437 ट्रेन संख्या 24 अगस्त से प्रत्येक सोमवार को और 20438 ट्रेन संख्या 25 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। जिसमें सामान्य श्रेणी के 11 और स्लीपर श्रेणी के आठ डिब्बे रहेंगे।
सूबेदारगंज से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने का निश्चय किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार सूबेदारगंज और लोकमान्य तिलक के बीच चलने वाली 04115 और 0416 विशेष रेलगाड़ी को भी नियमित कर दिया गया है। अब यह गाड़ी 14121 और 14122 नंबर से सप्ताह में एक दिन अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलेगी।
जारी टाइम टेबल के अनुसार यह ट्रेन सूबेदारगंज से प्रत्येक गुरुवार को 12:10 पर खुलेगी जो फतेहपुर, गोविंदपुरी, भरवा सुमेरपुर, रागौल, बांदा, चित्रकूट धाम कर्वी होते हुए लोकमान्य तिलक 20:50 पर पहुंचेगी। जबकि लोकमान्य तिलक से ट्रेन 22:55 पर खुलेगी और 7:30 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। 14121 से प्रत्येक गुरुवार को 27 अगस्त से चलेगी जबकि 14122 ट्रेन नंबर 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को खुलेगी। जिसमें 11 सामान्य श्रेणी और आठ स्लीपर श्रेणी के डिब्बे रहेंगे।
इसी प्रकार तीसरी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन प्रयागराज से लोकमान्य तिलक के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04151 और 04152 विशेष रेलगाड़ी की जगह 20436 और 20435 के रूप में नियमित ट्रेन के रूप से चलेगी। यह ट्रेन प्रयागराज से 18:10 पर खुलेगी। जो लोकमान्य तिलक 12:40 पर पहुंचेगी। जबकि लोकमान्य तिलक से यह ट्रेन 17:20 पर खुलेगी और प्रयागराज 15:45 पर पहुंचेगी। 20436 ट्रेन संख्या 21 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को प्रयागराज से और 20435 से 22 अगस्त से प्रत्येक शनिवार को लोकमान्य तिलक से चलेगी। जिसमें भी सामान्य श्रेणी के 11 और स्लीपर श्रेणी के आठ डिब्बे रहेंगे।
Updated on:
20 Aug 2026 10:41 am
Published on:
20 Aug 2026 10:41 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
