27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झांसी में देर रात भीषण हादसा: सेना के ट्रक से कुचलकर महिला और किशोरी की दर्दनाक मौत

Jhansi Road Accident: झांसी में सेना के ट्रक से कुचलकर दो की मौत हो गई। दोनों मृतक भंडारा खाकर ऑटो से वापस आ रही थी। रास्ते में ऑटो खराब हो गई।
2 min read
Google source verification
सेना ट्रक एक्सीडेंट, फोटो सोर्स- मेटा एआई

सेना ट्रक एक्सीडेंट, फोटो सोर्स- मेटा एआई

Horrific Accident In Jhansi late Night: झांसी में देर रात भीषण हादसा हो गया। जब सेना के ट्रक से कुचलकर किशोरी सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना के समय दोनों भंडारा खाकर ऑटो से वापस आ रही थी। रास्ते में ऑटो खराब हो गया। जिसके कारण वह लोग पैदल ही घर आ रही थीं। उसी समय रेलवे क्रॉसिंग के पास सामने से आ रहे सेना के ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय थाना पुलिस पहुंच गई। टक्कर के बाद दोनों के शवों गाड़ी में ही फंस गए थे। कड़ी मस्कट के बाद शवों को बाहर निकाला गया। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला बबीना थाना क्षेत्र का है।

रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के झांसी में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक महिला और किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। जिनकी शिनाख्त 45 वर्षीय अंगूरी अहिरवार और 10 वर्षीय सेजल अहिरवार निवासीगढ़ चकरपुर निवाड़ी के रूप में हुई है।‌ हादसे के बाद सेना का ट्रक मौके पर ही खड़ा हो गया और जवानों ने राहत और बचाव कार्य चलाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

कड़ी मशक्कत के बाद निकल गया शव

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची बबीना थाना पुलिस में घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य चलाया। दोनों को ट्रक के बीच से खड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। दोनों के ही शव ट्रक में फंस गये थे।‌ घटना की जानकारी मृतक परिजनों को दी गई।

भंडारे से वापस लौट रही थी दोनों

बताया जाता है अंगूरी और सेजल दोनों रतौली गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी। जहां से भंडारा खाकर वापस आ रहे थी। रास्ते में ऑटो खराब हो गया। जिसके बाद दोनों पैदल घर की तरफ जाने लगी। अभी दोनों टूका रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची थी कि सामने से आ रहे हैं सेना के ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर मौत हो गई।

क्या कहती हैं एसपी सिटी?

हादसे की जानकारी स्थानीय बबीना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बबीना थाना पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस अधीक्षक सिटी प्रीति सिंह ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

झांसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग