scriptखेत मे अधेड़ का शव देख मचा हड़कंप, शव के पास मिला सुसाइड नोट, जिसमें लिखा कि… | police get a dead body in farm here hadkamp kanpur dehat | Patrika News
कानपुर

खेत मे अधेड़ का शव देख मचा हड़कंप, शव के पास मिला सुसाइड नोट, जिसमें लिखा कि…

इसके बाद एकाएक लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी।

कानपुरSep 10, 2019 / 11:32 pm

Arvind Kumar Verma

खेत मे अधेड़ का शव देख मचा हड़कंप, शव के पास मिला सुसाइड नोट, जिसमें लिखा कि...

खेत मे अधेड़ का शव देख मचा हड़कंप, शव के पास मिला सुसाइड नोट, जिसमें लिखा कि…

कानपुर देहात-भोगनीपुर क्षेत्र के अमरौधा कस्बा में उस समय हड़कंप मच गया, जब कस्बे के समीप खेत में एक अधेड़ का शव मिलने की सूचना लोगो को हुई। इसके बाद एकाएक लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। पुलिस के मुताबिक शव चार या पांच दिन पैराना होने की बात सामने आई। लोगों में हत्या और आत्महत्या की चर्चा बनी रही। फिलहाल शव के पास मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या की बात लिखी पायी गयी। फिलहाल पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
कानपुर देहात के अमरौधा कस्बा निवासी राजेश पिपरी अमरौधा मार्ग से होते हुए अपने बाजरा के खेत में चारा लेने गया था। इसी दौरान खेत की मेड़ के किनारे एक अधेड़ का शव पड़ा देखा तो वह सन्न रह गया। राजेश ने इसकी जानकारी अमरौधा चौकी पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज रुपेश कुमार मौके पर गए और आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चल सका। शव मिलने की जानकारी पर सीओ संदीप सिंह, कोतवाल चंद्रशेखर दुबे भी मौके पर गए। पुलिस ने अधेड़ के कपड़ों की तलाशी ली, तो उसकी जेब में मोबाइल फोन, पहचान पत्र, डायरी, एक सुसाइड नोट व अन्य कागजात मिले।
पहचान पत्र में अधेड़ का पता कप्तान सिंह पुत्र राजाराम निवासी रसधान थाना सिकंदरा लिखा होने पर पुलिस ने सूचना रसधान चौकी पुलिस को देते हुए जानकारी परिजनों को घर भेजी। मौके पर पहुंचे भतीजा विशाल, भाभी दुर्गावती ने शव की शिनाख्त कप्तान सिंह (51) के रूप में की। भतीजे विशाल ने बताया कि उसके चाचा कप्तान सिंह अविवाहित थे एवं परिवार के साथ रहते थे। वह 2 सितंबर को घर से माती कचहरी जाने की बात कहकर निकले थे, तब से घर वापस नहीं आए। अमरौधा चौकी इंचार्ज रुपेश कुमार ने बताया कि शव चार-पांच दिन पुराना होने के कारण खराब हो गया। जेब मे मिले सुसाइड नोट में कप्तान सिंह ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। भतीजे विशाल ने तहरीर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो