scriptकानपुर आ रहे गुहमंत्री राजनाथ सिंह,आश्रृम जाकर गुरू से लेंगे जीत का मंत्र | rajnath Singh to participate convocation ceremony of csjmu in kanpur | Patrika News
कानपुर

कानपुर आ रहे गुहमंत्री राजनाथ सिंह,आश्रृम जाकर गुरू से लेंगे जीत का मंत्र

छत्रपति शहूजी महाराज के दीक्षान्त समारोह में भाग लेने के लिए आ रहे हैं कानपुर, शहर के सबसे बड़े तिरंगे का करेंगे झंडारोहड़, दोपहर में श्यामनगर में करेंगे पूजा-पाठ

कानपुरSep 11, 2018 / 10:14 am

Vinod Nigam

rajnath Singh to participate convocation ceremony of csjmu in kanpur

कानपुर आ रहे गुहमंत्री राजनाथ सिंह, आश्रृम जाकर गुरू से लेंगे जीत का मंत्र

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद से तो भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नू यूपी के तीन दिवसीय दौरे के दौरान लोकसभा चुनाव का शंखदान कर दिया था। इसी के बाद से समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, सपा और बसपा भी मिशन 2019 को कामयाब बनाने के लिए जुट गई। मंगलवार को छत्रपति शाहू जी महाराज के दीक्षान्त समारोह में भाग लेने के लिए राज्यपाल रामनाईक, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा आ रहे हैं। समारोह में भाग लेने के बाद गृहमंत्री श्यामनगर स्थित अपने गुरू सुशील दुबे से मिलने के लिए जाएंगे। वहां पूजा-अर्चना के बाद उनसे आर्शीवाद लेंगे। इसी के बाद वो संभवता आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने पर मुहर लगा सकते हैं। पार्टी के अंदर अटकलें चल रही हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव गृहमंत्री कानपुर नगर सीट से लड़ सकते हैं। तीन माह पहले भी गुरू से मिलने के लिए आए थे और फिर दल के बड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें दिल्ली बुलाया था। दिल्ली में 51 सदस्यीय टीम के साथ राजनाथ ने कानपुर के हालातों पर चर्चा की थी।

गुरू के आश्रृम में सुरक्षा कड़ी
छत्रपति शाहू जी महाराज के दीक्षान्त समारोह में भाग लेने के लिए देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह यूपी के राज्यपाल रामनाईक और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के साथ आज कानपुर में होंगे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह समारोह में भाग लेने के बाद श्यामनगर जाएंगे। यहां वो अपने गुरू सुशील दुबे से मिलेंगे और लोकसभा चुनाव को लेकर उनके साथ चर्चा करेंगे। श्यामनगर स्थित संत के आश्रृम के आसपास सुरक्षा-व्यवस्था देरशाम से कड़ी कर दी गई है। आश्रृम के आसपास आने-जाने पर पुलिस ने रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि राजनाथ सिंह देश के वर्तमान हालात और आने वाले दिनों में होने वाले चुनाव के बारे में अपने गुरु से चर्चा करेंगे। इसके साथ ही गृह मंत्री अपने गुरु से यह भी जानने का प्रयास करेंगे कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए क्या कदम उठाने चाहिये। हालांकि गुरु के साथ गृहमंत्री की क्या बात होगी, इसकी जानकारी न तो अधिकारियों को है और न ही पार्टी पदाधिकारियों को।

अकेले में होगी मुलाकात
जिस समय वह अपने गुरु से वार्ता करेंगे उस समय कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं होगा। पार्टी के सूत्र बताते हैं कि राजनाथ सिंह अपने गुरु के बिना कोई भी राजनीतिक कदम नहीं उठाते। गुरु के कहने पर ही पिछले लोकसभा चुनाव में नोयडा की जगह लखनऊ से चुनाव लड़ा था। सूत्र यह भी बताते हैं कि इस समय चुनावी माहौल चल रहा है और गृहमंत्री भाजपा की जीत के लिए गुरु से गुरमंत्र लेंगे। बीजपी के एक कद्दावर नेता ने नाम न छपने की सर्त पर बताया कि राजनाथ तब तीन माह पहले कानपुर आए थे तो उनके गुरू ने उन्हें सलाह दी थी कि 2019 में वो कानपुर नगर सीट से चुनाव लड़ें। इसी के बाद राजनाथ सिंह एक्शन में आए थे और एक घंटे तक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की थी।

51 सदस्यीय टीम के साथ दिल्ली में मंथन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बुलावे पर 51 सदस्यीय टीम दिल्ली गई थी। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद बीजपी की टीम राजनाथ सिंह के आवास गई। सभी ने गृहमंत्री के साथ बैठकर भोजन किया। करीब दो घंटे तक राजनाथ सिंह ने एक-एक पदाधिकारी से कानपुर की जमीनी हालात पर चर्चा की। साथ ही नगर वप देहात में पार्टी को जीत दिलाए जाने के लिए जमीन पर जुट जाने का आदेश दिया था। बतादें, वर्तमान सांसद डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी ने आगामी लोकसभा चुनाव कानपुर से नहीं लड़ने का मन बनाया है और इसकी जानकारी उन्होंने स्थानीय नेताओं के अलावा पार्टी हाईकमान को दे दिया है। नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि सांसद डॉक्टर जोशी कानपुर से चुनाव नहीं नहीं लड़ेंगे। हां यदि गृहमंत्री यहां से चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें भारी मतों से जिताकर संसद भेजा जाएगा।

शहर के सबसे बड़े तिरंगे का करेंगे झंडारोहण
गृह मंत्री के शहर आने को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन और बीएसएफ के अधिकारी दिनभर तैयारी करते रहे। कानपुर का सबसे बड़े तिरंगा का करेंगे झण्डारोहण गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपने गुरु से मिलने से पहले छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। यहां पर गृहमंत्री कानपुर के सबसे बड़े तिरंगे (166 फीट) का ध्वजारोहण करेंगे जो विश्वविद्यालय में 365 दिन बराबर फहरता रहेगा। इसके बाद उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के साथ दीक्षांत समारोह में छात्र व छात्राओं का हौसला आफजायी करेंगे। इस मौके पर राज्यपाल के अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह और डिप्टी सीएम स्टूडेंट्य प्रोफेसरों व विश्वविद्य़ाय के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही मौजूद अन्य लोगों को संबोधित करेंगे।

राजनाथ सिंह का यह रहा कार्यक्रम
एडीएम सिटी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि गृह मंत्री का विशेष चापर विमान सुबह 09ः20 बजे दिल्ली से कानपुर के लिए उड़ान भरेगा और 10ः20 बजे चकेरी एयरपोर्ट पर उतरेगा। यहां से बीएसएफ के विशेष हेलीकॉप्टर से छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के लिए 10ः30 बजे उड़ान भरेगा। विश्वविद्यालय गृह मंत्री 10ः50 बजे पहुंच जाएंगे। इसके बाद 11 बजे झण्डारोहण करेंगे और दो घंटा 19 मिनट तक विश्वविद्यालय में रहेंगे। 1ः40 बजे गृह मंत्री चकेरी एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे और इसके बाद सड़क मार्ग द्वारा श्याम नगर स्थित अपने गुरु के हरिहर धाम आश्रम पहुंचेंगे। यहां पर राजनाथ सिंह एक घंटे तक अकेले में अपने गुरु संजय दुबे के साथ मंत्रणा करेंगे।

Home / Kanpur / कानपुर आ रहे गुहमंत्री राजनाथ सिंह,आश्रृम जाकर गुरू से लेंगे जीत का मंत्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो