हाईवे पर मची चीख पुकार मिली जानकारी के मुताबिक सरकार द्वारा लॉकडाउन में राहत दिए जाने के बाद उक्त लोग डीसीएम में सवार होकर अपने घर वापस जा रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। जोरदार टक्कर के बाद हाईवे पर चीख पुकार मच गई। बताया गया कि हादसे में एक महिला व बच्चे की मौके पर मौत हो गई है। वहीं सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जिसमें गंभीर घायलों को कानपुर रेफर किया गया, जिसमें एक घायल की रास्ते में मौत हो गई। ये सभी श्रमिक अगल-अगल जिलों के रहने वाले हैं।
बोले जिलाधिकारी व एसपी एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि घटना में घायलों को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। अस्पताल में सभी के खाने पीने की व्यवस्था कराईं गई है। वहीं जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी लोग अहमदाबाद से बलरामपुर जा रहे थे। जिसमे लोग अलग अलग जिलों से हैं। घटना में मौके पर एक महिला व एक बच्ची दो की मौत हो गई। वहीं एक युवक की कानपुर इलाज के लिए लेे जाते समय रास्ते में मौत हो गई है। तीन लोगों की मौत हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोगों के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई। जो लोग सही हो रहे हैं उन्हें घर भेजने की व्यस्था कि गई है, बाकी गंभीर लोगों के इलाज के उपरांत इन्हे घर भेज दिया जाएगा।