scriptप्रसपा के इस नेता ने किया बड़ा एलान, समाजवादी पार्टी को करेंगे वोट | shivpal leader will vote for samajwadi party candidate in elections | Patrika News
कानपुर

प्रसपा के इस नेता ने किया बड़ा एलान, समाजवादी पार्टी को करेंगे वोट

शिवपाल के बाद रघुराज शाक्य ने कहा मुलायम सिंह को करेंगे वोट, नेता जी के लिए करेंगे चुनाव-प्रचार, भाजपा को प्रसपा यूपी में दे रही सीधी टक्कर।

कानपुरApr 12, 2019 / 01:49 pm

Vinod Nigam

shivpal leader will vote for samajwadi party candidate in elections

प्रसपा के इस नेता ने किया बड़ा एलान, समाजवादी पार्टी को करेंगे वोट

कानपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर के प्रभारी रघुराज शाक्य भी शिवपाल यादव के सुर मे सुर मिलाते हुए समाजवादी पार्टी को वोट देने की बात कही है। रघुराज शाक्य ने बताया कि हमारा नाम मैनपुरी सीट पर है। जिसके चलते पूरे परिवार के साथ को हम मुलायम सिंह यादव को वोट करेंगे। साथ ही उन्हें उनके लिए प्रचार के लिए भी जाएंगे। वहीं कानपुर सीट से उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने पर नाखुशी जताते हुए कहा ये भाजपा की साजिश है। राजेश मिश्रा जल्द ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

इसके कारण देंगे वोट
समाजवादी पार्टी से अगल दल बनानें वाले शिवपाल यादव ने कुछ दिन पहले कहा था कि वो अपना और परिवार का वोट मुलायम सिंह को देंगे। साथ ही नेता जी को जितानें की अपील भी करेंगे। बतादें शिवपाल यादव फिरोजाबाद सीट से प्रसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने सपा के अक्षय यादव हैं। दिलचस्प बात यह कि सैफई परिवार के दोनों प्रत्याशी अपने लिए वोट नहीं कर सकेंगे। क्योंकि दोनों के वोट सैफई में हैं, जो मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में आता है। यहां से मुलायम सिंह यादव को सपा ने उम्मीदवार बनाया है।

पूरे परिवार के साथ जाएंगे मैनपुरी
रघुराज शाक्य ने बताया कि मुलायम सिंह यादव का गांव सैफई मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में आता है। जिसके कारण समाजवादी पार्टी के अलावा प्रसपा के अधिकतर नेताओं के नाम मैनपुरी सीट की वोटरलिस्ट में हैं। हम अपने परिवार के साथ मुलायम सिंह को वोट देंगे। कहा, मुलायम सिंह का आर्शीवाद हमारे साथ है। शिवपाल यादवइ स वक्त सत्य और असत्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। नेता जी सत्य के साथ हैं और वो शिवपाल यादव के पक्ष में प्रचार भी करेंगे।

डिम्पल को दिया समर्थन
रघुराज शाक्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के बजाए हमारे मतभेद कुछ नेताओं से हैं। इन्हीं के चलते हमलोगों ने नई पार्टी बनाई है। रही बात डिम्पल यादव की तो उन्हें जितानें के लिए शिवपाल यादव ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा। कन्नौज सीट से डिम्पल भारी मतों से जीत दर्ज करेंगी। रघुराज शाक्य ने बताया कि फिरोजाबाद में शिवपाल के पक्ष में हवा बह रही है। यहां वो भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। वहीं प्रदेश की कई सीटों पर प्रसपा का कब्जा होगा।

भाजपा की साजिश
रघुराज शाक्य ने कानपुर से पार्टी के उम्मीदवार राजीव मिश्रा का नामांकन रदद होने पर इसे भाजपा का साजिश करार दिया है। कहा, पार्टी के उम्मीदवार पूरे एवीडेंस के साथ कोर्ट में जाकर जिला निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएंगे। रघुराज शाक्य ने कहा कि यूपी में भाजपा की करारी हार होनें वाली है। जिसके चलते वो अप षणयंत्र रच रहे हैं। वहीं गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता मायावती के बारे में भलीभांति जानती है। चुनाव के बाद वो सत्ता के चलते कभी भी पलट सकती हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो