scriptजल्द अमीर बनना चाहते हैं तो दीपावली पर लाएं चांदी का उल्लू और चूहा | Silver owl and mouse came on the market on Deepawali | Patrika News
कानपुर

जल्द अमीर बनना चाहते हैं तो दीपावली पर लाएं चांदी का उल्लू और चूहा

चांदी के नोट और गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा की खरीदारी तेज

कानपुरOct 19, 2019 / 12:43 pm

आलोक पाण्डेय

जल्द अमीर बनना चाहते हैं तो दीपावली पर लाएं चांदी का उल्लू और चूहा

जल्द अमीर बनना चाहते हैं तो दीपावली पर लाएं चांदी का उल्लू और चूहा

कानपुर। दीपावली नजदीक आ रही है। तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। घर-घर लक्ष्मी पूजन होगा। अगर दीपावली पर लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप पूजन के साथ कुछ विशेष उपाय अपनाएं तो निश्चित ही लाभ होगा। धनवान बनने के लिए इस बार दीपावली पर लक्ष्मी गणेश के साथ चांदी का उल्लू और चूहा भी घर लाएं। दिवाली पर लक्ष्मी के वाहन उल्लू और गणेशजी के वाहन चूहा को पूजने की परंपरा है। इसे देखते हुए बाजार भी पूरी तरह तैयार हैं।
बाजार में छाए चांदी के आइटम
इस बार दिवाली पर सराफा बाजार में दिवाली की रौनक अभी से बढऩे लगी है। मिट्टी के उल्लू और चूहा बाजार में लंबे समय से आ रहे हैं। बदले दौर में चांदी के उल्लू और चूहा भी आ गए हैं। गिफ्ट में 2000 और 500 के नोट के साथ सोने व चांदी के डॉलर का लोगों में काफी क्रेज देखा जा रहा है। ऐसे ही चांदी के डिजाइनदार गणेश-लक्ष्मी (10 ग्राम) सराफा बाजार में आए हैं। नयागंज, चौक, बिरहानारोड, शास्त्रीनगर, किदवईनगर, गोविंदनगर, बर्रा, लाल बंगला समेत प्रमुख बाजारों में कई ज्वैलरी शोरूम में उल्लू और चूहा ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं।
चांदी के गणेश-लक्ष्मी भी छाए
सराफा बाजार में उल्लू और चूहा के साथ चांदी के डिजाइनर लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं छाई हैं। पीपल और केला के पत्ते के आकार में उभरे हुए मुस्कराते गणेश-लक्ष्मी 600 रुपए तो 20 ग्राम के गणेश-लक्ष्मी 1200 रुपए में उपलब्ध हैं। दिवाली को देखते हुए सराफा बाजार में आम लोगों की पसंद और बजट का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
सोने और चांदी के नोट और डॉलर
दीवाली पर सोने और चांदी के गणेश-लक्ष्मी के साथ डॉलर और नोट की मांग होती है। इस बार चांदी के रंगीन नोट और डॉलर आए हैं। सोने की पर्त चढ़े नोट की भी बिक्री होती है। सोने का 10 ग्राम का नोट या डॉलर 40 हजार रुपए का है। सोने के भी नोट दिवाली पर उपहारों में चांदी और सोने के नोट के साथ डॉलर का आकर्षण है। मांग को देखते हुए इसबार 2000 रुपए और 500 रुपए के चांदी के रंगीन नोट आए हैं। फोन नाइन खरी चांदी में बने चांदी के नोट 600 रुपए तक में उपलब्ध है। सोने और चांदी का 10 ग्राम का डॉलर भी छाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो