दयाराम सिकंदरा में एक स्कूल में टीचर थे। पुलिस के मुताबिक, दयाराम संजीव नाम के व्यक्ति से मिलने दोपहर 12 बजे पतरसा गांव आए थे। उनका शव कमरे से बरामद हुआ है। कमरे में आग भी सुलगती पाई गई है। मृतक का भाई अनुज भी मौके पर मिला। उसने बताया कि मृतक ने फोन करके बताया कि संजीव ने उसे कमरे में बंद करके आग लगा दी है।
मृतक के भाई के अनुसार, दयाराम का अपनी पत्नी संगीता के साथ संबंध खराब चल रहे थे। उसे शक है कि उसकी भाभी संगीता ने संजीव और अपने एक और मित्र पवन के साथ मिलकर साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया है। संजीव, पवन और संगीता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके साक्ष्य जुटाया है।
पुलिस के मुताबिक, अब तक की जांच में केवल संजीव की ओर से अकेले ही अपराध का करना पाया जा रहा है। उसने अपने अपराध को स्वीकार भी किया है। आरोप है कि संजीव की पत्नी और दयाराम के बीच अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर संजीव खुन्नस में रहता था। पुलिस ने बताया कि दोनों नामज़द अभियुक्तों के घटना में संलिप्त होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है।