केंद्रीय मंत्री ने बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्रित्वकाल में 5 आवास कालीदास मार्ग में काली कमाई को गिनने के लिए नोटों की मशीन लगा रखी थीं। वह बताएं कि अ वह इस काली कमाई का क्या करेंगी। मंत्री ने कहा कि मायावती ने अपने मुख्यमंत्री के के कार्यकाल के दौरान जमकर ब्लैकमनी एकत्र की थी, जो अब कागज में तब्दील हो गई है। सपा और बसपा ने प्रदेश को जमकर लूटा और अब उनका काला धन रद्दी हो गया तो आम जनता की परेशानियों का हवाला देकर केन्द्र सरकार के देश हित के फैसले को गलत ठहरा रहे हैं।