scriptWeather update – ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं, जाने कैसा रहेगा आज और कल का मौसम | Weather update - No relief from cold temperature, know today tomorrow weather | Patrika News
कानपुर

Weather update – ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं, जाने कैसा रहेगा आज और कल का मौसम

जनवरी के अंतिम दिनों में भी ठंड से ठिठुरन बना हुआ है। अभी राहत मिलने की भी कोई उम्मीद नहीं है। आज कानपुर में सीवियर कोल्ड डे के आसपास तापमान देखा गया। लेकिन दिन में बड़े हुए तापमान से राहत मिलने की उम्मीद है। उन्नाव में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
 

कानपुरJan 29, 2022 / 08:02 am

Narendra Awasthi

Weather update - ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं, जाने कैसा रहेगा आज और कल का मौसम

patrika

जनवरी महीने के अंतिम दिनों में भी ठंड का कहर जारी है कड़ाके की ठंड से लोगों का जीवन बेहाल है। राजनीतिक सरगर्मी से राजनीतिक क्षेत्र का पारा भले ही हाई हो। लेकिन आम लोगों को ठंड से ठिठुरना पड़ रहा है। आज शनिवार 29 जनवरी को सुबह का तापमान 5 डिग्री के आसपास बना हुआ है। जिसे सीवियर कोल्ड डे की संज्ञा दी जा सकती है। मौसम विभाग की माने तो आसमान साफ रहेगा। दिन में तापमान लगभग 20 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। उन्नाव की बात की जाए तो यहां पर भी आसमान साफ रहने की संभावना है। तापमान 7 डिग्री के आसपास बना हुआ है। ठंड लोगों को घर में दुबकने के लिए मजबूर कर रही है। फुटपाथ पर जीवन यापन करने वालों को अभी राहत मिलने की संभावना नहीं। दिन में रात देने की संभावना है। जब तापमान 20 डिग्री के आसपास पहुंचेगा।

कैसा रहेगा कानपुर का मौसम

कानपुर में आज सीवियर कोल्ड डे के बराबर तापमान है वर्तमान समय का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास है। आसमान पूरी तरह साफ है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में राहत मिलने की उम्मीद है। जब तापमान 21 डिग्री के आसपास पहुंचेगा। जबकि रात को एक बार फिर तापमान गिरकर 6 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। कल 30 जनवरी दिन रविवार को दिन का तापमान 23 डिग्री तक जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता,12 लाख से अधिक रकम बरामद

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

उन्नाव में भी आसमान साफ रहेगा। लेकिन तापमान में काफी गिरावट देखी जा रही है। जहां सुबह का वर्तमान तापमान 6 डिग्री के आसपास बना हुआ है जबकि दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। कभी-कभी धुंध छाए रहने की संभावना है। जिससे दृश्यता में कमी आएगी। रात में ऊपर के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जो 8 बजे डिग्री के आसपास रहेगा। रविवार 30 फरवरी को दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्यता साफ रहेगा।

Home / Kanpur / Weather update – ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं, जाने कैसा रहेगा आज और कल का मौसम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो