scriptWeather update – शीतलहर ने पैदा की ठिठुरन, जाने कैसा रहेगा आज और कल का मौसम | Weather update - people chilled from icy wind, know next two day weather | Patrika News

Weather update – शीतलहर ने पैदा की ठिठुरन, जाने कैसा रहेगा आज और कल का मौसम

locationकानपुरPublished: Jan 18, 2022 09:21:30 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

मौसम विभाग की मानें तो करीब 2 दिनों तक शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से फुटपाथ पर रहने वाले निराश्रित गरीबों को रात काटना हो रहा मुश्किल। डीएम ने देर रात सड़क पर उतर कर दे की जमीनी हकीकत।

Weather update - शीतलहर ने पैदा की ठिठुरन, जाने कैसा रहेगा आज और कल का मौसम

patrika

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

कानपुर. कड़ाके की ठंड लगातार लोगों के जीवन में दुश्वारियां पैदा कर रहा है। तापमान लगातार 5 डिग्री के आसपास बना हुआ है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड अभी और कई दिनों तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो बारिश होने की भी संभावना बताई गई है। शीतलहर भी चलने की संभावना है। कानपुर में आज अधिकतम तापमान में और भी गिरावट दर्ज की गई है। आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है रात में भी यही स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। प्रदूषण और धुंध के कारण दृश्यता भी कम ज्यादा होती रहेगी। रात में भी ऐसी बनी रहेगी।

केैसा रहेगा कानपुर का मौसम

कानपुर में भी लगातार अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसके कारण फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले निराश्रित गरीब लोगों का जीवन कष्टदायक हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कल बुधवार 19 जनवरी को अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने की संभावना बताई गई है।

यह भी पढ़ें

UIDAI का ट्वीट, आधार कार्ड बनवाने या संशोधन में कोई भी दिक्कत तो यहां करें शिकायत

कैसा रहेगा उन्नाव का तापमान

उन्नाव में शीतलहर का प्रकोप जबरदस्त है। और यह क्रम लगातार आने वाले 2 दिनों तक बने रहने की जानकारी दी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार 18 जनवरी के दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि बुधवार 19 जनवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 2 दिनों के बाद तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है और ठंड से लोगों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें

UP Assembly Election 2022 : कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों की घोषणा, उन्नाव की 6 विधानसभा सीटों में से तीन पर महिला प्रत्याशी, देखें सूची

शीतलहर के बीच डीएम उन्नाव निकले सड़क पर

शीतलहर के बीच जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बीती रात रेलवे स्टेशन बस स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निराश्रित गरीबों को कंबल दिया। साथ चल रहे अधिकारियों से अलाव के विषय में जानकारी प्राप्त की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो