scriptUP Assembly Election 2022 : कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों की घोषणा, उन्नाव की 6 विधानसभा सीटों में से तीन पर महिला प्रत्याशी, देखें सूची | UP Vidhansabha chunav 2022 - Congress announce his candidate | Patrika News

UP Assembly Election 2022 : कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों की घोषणा, उन्नाव की 6 विधानसभा सीटों में से तीन पर महिला प्रत्याशी, देखें सूची

locationकानपुरPublished: Jan 13, 2022 04:24:38 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उन्नाव और कानपुर विधानसभा से अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। जिसमें बिल्लौर, आर्य नगर, किदवई नगर, कानपुर कैंट, महाराजपुर की सीटें शामिल है। जबकि उन्नाव से बांगरमऊ, सदर और मोहान के प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। उन्नाव की 6 विधानसभा में से घोषित 3 प्रत्याशियों में सभी महिलाएं हैं।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022,  कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की देखें सूची

यूपी विधानसभा चुनाव 2022, कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की देखें सूची

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

कानपुर / उन्नाव. कांग्रेस ने आज अपने विधानसभा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। एआईसीसी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उन्नाव की 6 विधानसभा सीटों में से तीन पर महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। जिसमें निर्भया कांड जैसी घटना में पीड़िता की मां का भी नाम शामिल है। वहीं कानपुर की 4 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। आज की सूची में कानपुर देहात से एक भी नाम को शामिल नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त उन्नाव की जिलाध्यक्ष को भी टिकट दिया गया है। जबकि कानपुर से अजय कपूर, सोहेल अख्तर अंसारी, प्रमोद कुमार जयसवाल, कनिष्का पांडे का नाम सूची में शामिल है

कानपुर की सूची में अजय कपूर उषा रानी कोरी शामिल

कांग्रेस द्वारा जारी की गई सूची में कानपुर के 209 बिल्लौर से उषा रानी कोरी, 214 आर्य नगर से प्रमोद कुमार जायसवाल को टिकट दिया गया है। इसी प्रकार 215 किदवई नगर से अजय कपूर, 216 कानपुर कैंट से सोहेल अख्तर अंसारी, 217 महाराजपुर से कनिष्का पांडे को टिकट दिया गया है। अभी 210 बिठूर, 211 कल्याणपुर, 212 गोविंद नगर, 213 शीशामऊ, और 218 घाटमपुर के प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी नहीं की गई है। अभी यहां पर अधिकृत प्रत्याशी का इंतजार है।

यह भी पढ़ें

कानपुर वाले विकास दुबे का नाम एक बार फिर चर्चा में, राजू श्रीवास्तव ने बताया ब्राह्मणों की हत्या करने वाला

उन्नाव में 6 विधानसभा में 3 पर महिलाएं

उन्नाव जिले की 6 विधानसभा सीटों में से तीन पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के नामों की घोषणा कर दी है। यह सभी प्रत्याशी महिलाएं हैं। 162 बांगरमऊ से आरती बाजपेई 164 मोहन आरक्षित से मधु रावत 165 उन्नाव सदर से आशा सिंह को टिकट दिया गया है। अभी भगवंत नगर, पुरवा और सफीपुर के प्रत्याशी के नामों का इंतजार है।

यह भी पढ़ें

वीआरएस लेने के बाद पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने एक बार फिर पत्र लिख दी ये जानकारी, लिखा

कानपुर देहात के प्रत्याशियों को करना पड़ेगा इंतजार

कानपुर देहात की 4 विधानसभा सीटों में से एक पल भी प्रत्याशी के नामों की घोषणा नहीं की गई है। कानपुर देहात में चार विधानसभा आए हैं। जिसमें 205 रसूलाबाद, 206 अकबरपुर रनिया, 207 सिकंदरा और 208 भोगनीपुर शामिल है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो