scriptWeather update: भीषण और चिलचिलाती गर्मी से जनजीवन प्रभावित, जानते हैं आज और कल का मौसम | Weather update: Severe and scorching heat affected life, know mausam | Patrika News
कानपुर

Weather update: भीषण और चिलचिलाती गर्मी से जनजीवन प्रभावित, जानते हैं आज और कल का मौसम

कानपुर के आसपास के जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान अभी और बढ़ने की संभावना है।

कानपुरJun 02, 2023 / 06:51 am

Narendra Awasthi

Weather update: भीषण और चिलचिलाती गर्मी से जनजीवन प्रभावित, जानते हैं आज और कल का मौसम

Weather update: भीषण और चिलचिलाती गर्मी से जनजीवन प्रभावित, जानते हैं आज और कल का मौसम

उत्तर प्रदेश के कानपुर के आसपास के जिलों में सूरज की गर्मी और गर्म हवाओं से जनजीवन बेहाल है। 40 डिग्री तापमान के बीच लोग घर में दुबकने को मजबूर है। सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। आने वाले दिनों में गर्मी का असर दिखाई पड़ेगा। आइए जानते हैं इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद और उन्नाव के मौसम के विषय में_

2 मई इटावा का मौसम

यहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर क्षेत्र से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। हवा लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

3 मई शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। आसमान में हल्के फुल्के बादल भी आ सकते हैं। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कन्नौज का मौसम

आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। हवा की गति लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। शाम को भी तेज हवा चलने की संभावना है।

3 मई शनिवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। तेज हवा चलने की भी संभावना है।

फर्रुखाबाद का मौसम

आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। दिन में 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। जिसमें पश्चिम और उत्तर क्षेत्र से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। शाम को भी तेज हवा चलने की संभावना है।

शनिवार 3 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के फुल्के बादल रह सकते हैं। मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। हवा लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

यह भी पढ़ें: पूर्व विधायक को 3 साल की सजा व 8 लाख जुर्माना, एमपी एमएलए कोर्ट का आदेश

उन्नाव का मौसम

आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। हवा लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। कड़ी धूप और गर्म हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। 3 मई शनिवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। तेज हवा चलने की संभावना है।

Home / Kanpur / Weather update: भीषण और चिलचिलाती गर्मी से जनजीवन प्रभावित, जानते हैं आज और कल का मौसम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो