scriptWeather Update – पहाड़ी क्षेत्रों की बर्फीली हवा से जनजीवन प्रभावित, कैसा रहेगा आज का मौसम | Weather Update -Snowfall in hill area, affected plains weather,today weather | Patrika News
कानपुर

Weather Update – पहाड़ी क्षेत्रों की बर्फीली हवा से जनजीवन प्रभावित, कैसा रहेगा आज का मौसम

– पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर तापमान में दिखाई पड़ रहा है। पिछले एक हफ्ते से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। गिरते तापमान से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। फुटपाथ पर रहने वाले लोगों पर इसका सबसे ज्यादा असर दिखाई पड़ रहा है। गलन से बचने के लिए जिला प्रशासन अलाव जलाने की व्यवस्था कर रहा है।
 

कानपुरDec 20, 2021 / 07:59 am

Narendra Awasthi

Weather Update - पहाड़ी क्षेत्रों की बर्फीली हवा से जनजीवन प्रभावित, कैसा रहेगा आज का मौसम

Patrika

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

कानपुर. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में दिखाई पड़ रहा है। उत्तर दिशा से आ रही शीतलहर ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 48 घंटो से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसका असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। वही किसानों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। यदि पाला गिरता है तो आलू की फसल खतरे में पड़ सकती है। उन्नाव में भी शीतलहर का प्रकोप दिखाई पड़ रहा है। जगह-जगह लोग कूड़ा कचरा जलाकर आग से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

Weather update – मौसम विभाग चेतावनी अगले दो दिनों में शीतलहर की गति में आएगी तेजी

कैसा रहेगा कानपुर का मौसम

मौसम विभाग की माने तो आने वाले सप्ताह में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ेगा। तापमान में गिरावट दर्ज होगी। आज सोमवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम 17 डिग्री जाने की संभावना है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 15 किलोमीटर की गति से हवा चलने की संभावना है। जिससे शीतलहर और भी परेशान करेगी। यदि यही स्थिति रही तो मौसम विभाग आगामी 25 दिसंबर से रेड अलर्ट जारी कर सकता है।

यह भी पढ़ें

विकास दुबे को भगाने में मदद करने वाले इनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उन्नाव में मौसम का हाल

उन्नाव जिले का तापमान पिछले 1 हफ्ते से लगातार गिरावट की तरफ है। 14 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास था। जो घटकर आज सोमवार की सुबह 6 डिग्री पहुंच गया है। वहीं चारों तरफ धुंध छाई है। विजिबिलिटी यानी दृश्यता भी काफी कम हो गई है। हवा की गति के कारण शीतलहर अपना असर दिखा रही है।

डीएम को क्या मिला निरीक्षण के दौरान

शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी ने देर रात जिला अस्पताल सहित रैन बसेरों का हाल देखा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चौराहों पर अलाव जलाया जाए। रैन बसेरा तक लोगों को लाने की व्यवस्था की जाए, उन्हें रैन बसेरा के विषय में बताया जाए। एक तरफ जहां सड़क किनारे लोग ठंड से कांप रहे थे। जबकि जिला अस्पताल का रैन बसेरा खाली पड़ा था। बड़े हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे खुले में लोग सोते दिखाई पड़े। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने उन्हें कंबल दिया।

Home / Kanpur / Weather Update – पहाड़ी क्षेत्रों की बर्फीली हवा से जनजीवन प्रभावित, कैसा रहेगा आज का मौसम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो