28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विकास दुबे को भगाने में मदद करने वाले इनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

- विकास दुबे का नाम एक बार फिर चर्चा में है। जब सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले अपराधियों को भगाने में मदद करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसके ऊपर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। अब पुलिस पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ कर रही है।  

2 min read
Google source verification
विकास दुबे को भगाने में मदद करने वाले इनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विकास दुबे को भगाने में मदद करने वाले इनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

कानपुर. विकास दुबे को भागने व कार उपलब्ध कराने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई। जिसके ऊपर पुलिस ने 25000 का इनाम घोषित किया था और उसकी तलाश काफी समय से थी। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया अभियुक्त विकास दुबे और उसके साथियों को भागने के लिए कार मुहैया कराई थी। पनकी कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि अभिषेक उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मुखबिर की सूचना पर पनकी पुलिस को मिली सफलता

पनकी थाना पुलिस ने बिकरू कांड में शामिल मुख्य आरोपी विकास दुबे और उसके साथियों को भागने में मदद करने वाले को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जिसके ऊपर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। ज्ञातव्य है कि चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में छापा मारने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे और उसके साथियों ने फायरिंग कर दी थी। जिसमें सीओ सहित आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर में विकास दुबे के साथियों को मार गिराया था।

यह भी पढ़ें

सदर विधायक का बड़ा बयान, बोले देश के इतिहास में पहली बार किसानों के हित में यह काम किया गया

मध्यप्रदेश में गिरफ्तार किया गया था विकास दुबे

नाटकीय घटना क्रम में विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर में मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मध्य प्रदेश से लाते समय कार के पलटने की घटना हुई। बताया जाता है मौके पर विकास दुबे भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। चौबेपुर की घटना के बाद विकास दुबे और उसके साथियों को भागने में शिवली निवासी अभिषेक उर्फ छोटू ने मदद करते हुए कार उपलब्ध कराई थी। विवेचना के दौरान यह बात सामने निकल कर आई थी। अभिषेक उर्फ छोटू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस हाथ पैर चला रही थी। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कानपुर देहात के शिवली से अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभिषेक से पूछताछ कर रही है।