28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सदर विधायक का बड़ा बयान, बोले देश के इतिहास में पहली बार किसानों के हित में यह काम किया गया

- आगामी 21 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में किसान रैली निकल रही है। जिसके माध्यम से पता चल जाएगा कि किसान किसके साथ है। विपक्ष ने झूठ बोलकर किसानों को धोखा दिया है।  

less than 1 minute read
Google source verification
सदर विधायक का बड़ा बयान, बोले देश के इतिहास में पहली बार किसानों के हित में यह काम किया गया

सदर विधायक का बड़ा बयान, बोले देश के इतिहास में पहली बार किसानों के हित में यह काम किया गया,,,सदर विधायक का बड़ा बयान, बोले देश के इतिहास में पहली बार किसानों के हित में यह काम किया गया,सदर विधायक का बड़ा बयान, बोले देश के इतिहास में पहली बार किसानों के हित में यह काम किया गया

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. मोदी और योगी की सरकार ने जितना किसानों के लिए किया है। उतनी पिछली सरकारों ने मिलकर भी नहीं किया। विरोधी दल के नेता और कार्यकर्ता ने दुष्प्रचार करने का काम किया है कि किसान भारतीय जनता पार्टी से नाराज है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक पंकज गुप्ता ने उक्त विचार व्यक्त किया।

2012 में एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ

उन्होंने कहा अखिलेश यादव ने 2012 में किसानों का कर्जा माफ करने के लिए कहा था। लेकिन एक भी किसान का कर्जा माफ नहीं हुआ और हमारी सरकार 2017 में बनती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट की पहली बैठक में ही निर्णय ले लिया गया था। जिसमें प्रदेश के 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया गया था। कोई छोटी बात नहीं है। आजादी के बाद से पहली बार इतना बड़ा कर्जा माफ किया गया है।

यह भी पढ़ें

कानपुर से चलकर उन्नाव पहुंचा जीका वायरस, मिला पहला मरीज

तीन बिल पर विपक्ष ने झूठ बोला

सदर विधायक ने कहा इसके अतिरिक्त किसान के लिए अन्य तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। पिछले दिनों तीन बिल का विपक्षी दलों ने जबरदस्त विरोध किया। अब किसानों को किसान बिल के बारे में पूरी जानकारी मिल गई है और किसानों ने मन बनाया कि वह भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं। 21 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की तरफ से रैली निकाली जाएगी। विशाल रैली का आयोजन मुख्यालय में होने जा रहा है। रैली के माध्यम लोगों को पता चल जाएगा कि किसान किसके साथ है।