26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्री-मानसून का कहर: उन्नाव में 90 किमी की रफ्तार चली आंधी, बादल गरजे, बिजली भी चमकी, हुई बारिश

Sudden change in weather: नौतपा के पहले दिन मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आया जब देर रात को आंधी-तूफान के साथ बादल गरजने और बिजली चमकने की घटनाएं हुईं, जो लोगों को डरा रही थी। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार चार मौसमी सिस्टम आपस में मिल रहे हैं।

2 min read
Google source verification
चली धूल भरी आंधी, फोटो सोर्स- ChatGPT

फोटो सोर्स- ChatGPT

Changed weather: नौतपा के पहले दिन देर रात आंधी-तूफान के साथ बादल गरजने और बिजली चमकने की घटनाएं हुईं। अचानक मौसम में आए बदलाव से राहगीरों को सुरक्षित ठिकाना खोजना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार प्री-मानसून के दौरान मौसम में इस तरह के परिवर्तन आना सामान्य है। आने वाले दिनों में भी शाम या रात में मौसम में परिवर्तन आने की संभावना बनी रहेगी। 28 मई से आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट है, जब चार मौसमी सिस्टम एक साथ मिलेंगे। उन्नाव में बीती रात करीब आधे घंटे तक मौसम खराब रहा। जब तेज आंधी-तूफान के साथ बादल गरजने लगे, बारिश भी हुई।

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आज दिन में उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। रात के समय हल्के-फुल्के बादल आ सकते हैं, जो मौसम को प्रभावित करेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 27 मई बुधवार का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आसमान साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी; 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान साफ रहेगा, लेकिन 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। बारिश नहीं होगी।

28 मई से मौसम में आएगा परिवर्तन

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 28 मई को तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आने की संभावना है। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है। शुक्रवार 29 मई का तापमान 23 डिग्री से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दोपहर में मौसम के करवट बदलने की संभावना है। जब तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और बारिश भी होने की संभावना है। रविवार 31 मई को भी मौसम के खराब रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में 7 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की कमी आ रही है।

क्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ?

मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि बंगाल की खाड़ी, हिमालय की तलहटी और उत्तर प्रदेश के तराई के क्षेत्र से नमी आपस में मिल रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ भी आया हुआ है। अरब सागर से आने वाली हलचल भी मिल रही है। इन सबके आपस में मिलने के कारण तेज आंधी के साथ बिजली चमकने और बादल करने की घटनाएं हो रही हैं। मौसम में इस प्रकार का परिवर्तन आगे भी होता रहेगा।