scriptयोगी आदित्यनाथ की मां बीमार, कराएंगे सबसे बेहतर इलाज | yogi adityanath kanpur visit oath for ganga kanpur news | Patrika News
कानपुर

योगी आदित्यनाथ की मां बीमार, कराएंगे सबसे बेहतर इलाज

छत्रपति शहूजी महाराज विश्वविद्यालय में सीएम ने लिया गंगा को बचाने का संकल्प, लोगों ने शुरू किया आंदोलन
 

कानपुरJun 05, 2018 / 05:06 pm

Vinod Nigam

yogi adityanath

योगी आदित्यनाथ की मां बीमार, कराएंगे सबसे बेहतर इलाज

विनोद निगम

कानपुर. प्रदेश के पहले इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) का लोकार्पण करने कानपुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ को चंद घंटे बाद बुरी खबर मिली। उन्हें मालूम हुआ कि उनकी प्यारी मां बेहद बीमार है। जल्द इलाज नहीं मिला तो मां की मौत मुमकिन है। इस खबर ने योगी आदित्यनाथ को झकझोर दिया है। उन्होंने सैकड़ों लोगों के सामने मां की जिंदगी बचाने के लिए संकल्प लिया। वादा किया कि सबसे पहले मां है, फिर राजसत्ता। उन्होंने मां की बेहतरी के लिए जन-सामान्य से आंदोलन और अपने-अपने स्तर पर प्रयास करने को कहा है। चौंकिए नहीं, यहां योगी आदित्यनाथ को जन्म देने वाली नहीं, बल्कि लाखों-करोड़ों लोगों को जिंदगी देने वाली गंगा मां की बात हो रही है।

कानपुर में गंगा की दुर्दशा ने योगी को व्यथित किया

दुनिया में कानपुर की अपनी अलग पहचान है। यह धर्म, धर्म और स्वतंत्री सेनानियों की नगरी है और मां गंगा इसके रूतबे में चार-चांद लगाती हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की इस पौराणिक नदी को लेकर नमामि गंगे का कार्यक्रम शुरू किया है, लेकिन मां गंगा आज भी दर्द से कराह रही है। हम प्रकृति के संरक्षण को भूल गए हैं। हमारा सबका दायित्व है कि गंगा को अगर मां कहा है तो पुत्र होने का फर्ज अदा करना होगा। हर एक को गंगा को साफ करने के अभियान में जुडऩा होगा। आपको पवित्र देव नदी गंगा के किनारे बसने का सौभाग्य मिला है। हमने तय किया है कि 15 दिसंबर 2018 के बाद हम गंगा में कहीं कोई भी नाला नहीं गिरने देंगे। इसके लिए जिला प्रशासन को तारीख बता दी गई है, बावजूद नाले बंद नहीं हुए तो अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय में अपने संबोधन में कहीं।

कुछ अफसरों को फटकारा, कुछ को मिली पुचकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की दोपहर करीब 11 बजे रेलबाजार स्थित आइटीएमएस सिस्टम का लोकापर्ण किया। इसके बाद वही विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कुछ अफसरों के काम की तारीफ की तो कुछ को फटकार लगाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानपुर में आइटीएमएस सिस्टम लागू हो गया है, जिससे शहर को प्रदूषण से बचाया जाएगा। खु़ृ़शी है कि यूपी का पहला ओडीएफ जिला कानपुर बन गया। इस कार्य में जुड़े सभी अधिकारियों को हम मुबारकबाद देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बिठूर महोत्सव में कानपुर आए थे, तब गंगा प्रदूषित मिली और आज भी हालत पहले की तरह बरकरार है। हमसब को मां गंगा को स्वच्छ और स्वस्थ्य रखने के लिए एक आंदोलन चलाना होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि यूपी में अंदर करीब एकहजार किमी गंगा सफर करती हैं। प्लास्टिक से सबसे अधिक गंदगी होती है और यही पर्यावरण के लिए संकट बन गया है।

… तो प्रदेश में एक दिन 22 करोड़ पौधे लग जाएंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी की 22 करोड़ की जनता में हर व्यक्ति अगर एक पेड़ लगाए तो 22 करोड़ पेड़ लग जाएंगे। हमने नदियां अगर स्वच्छ रखी होती.. तो आज ये हाल न होता। आज इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। जल प्रदूषण के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं। नदियां न रहीं तो हमारी सभ्यता खत्म हो जाएगी। प्रकृति का मतलब मानव नहीं बल्कि हिस्सा है। . सभी जीव जंतु मिलकर प्रकृति का संतुलन बनाए रखना होगा। हमारी सरकार बनते ही हमने अवैध स्लाटर हाउस बंद कराया। हमने हर जिले में गौशाला खुलवाईं। प्लास्टिक मुक्त प्रदेश बनाना होगा और इसके लिए अभियान चलाना होगा। गंगा के किनारे तटवर्ती क्षेत्रों में सघन पौधारोपण कार्यक्रम होना चाहिए। गंगा में गंदगी से पुण्य नहीं पाप मिलेगा। यूपी में सभी नदियों के अविरल और निर्मल बनाने के लिए हमारी सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है।

जन्मदिन पर योगी आदित्यनाथ ने रोपा अशोक का पौधा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना जन्मदिन पौधा लगाकर मनाया। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वल्र्ड स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट में कानपुर को वल्र्ड का सबसे प्रदूषित शहर बताया गया। यह खबर सुन कर हम दंग रह गए और पर्यावरण के साथ ही जन्मदिन के अवसर पर हमने कानपुर आने की तारीख तय की। सीएम योगी ने लोगों से कहा कि शासन-प्रशासन अपनी तरफ से शहर को स्वच्छ और स्वस्थ्य रखने के लिए कार्य कर रहा है, पर इसमें जनता की भागीदारी भी जरूरी है। आज मिलकर यह संकल्प लें कि हम कानपुर को 2 अक्टूबर 2018 तक प्रदूषण मुक्त बना देंगे। सीएम ने कहा कि महात्मा गांधी ने भी कानपुर से स्वच्छता का आगाज किया था। यह शहर भारत में नहीं विश्व में अपनी अच्छाईयों के लिए पहचाना जाता है, पर पिछले दो दशक से राजनेताओं ने कानपुर को गर्त में धकेल दिया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राएं और नौ शिक्षकों को सम्मानित किया।

Home / Kanpur / योगी आदित्यनाथ की मां बीमार, कराएंगे सबसे बेहतर इलाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो