scriptबच्चों ने दौड़ाया दिमाग, तो महिलाओं ने भी लगाई दौड़ | bachchon ne daudaaya dimaag, to mahilaon ne bhee lagaee daud | Patrika News
करौली

बच्चों ने दौड़ाया दिमाग, तो महिलाओं ने भी लगाई दौड़

www.patrika.com

करौलीOct 09, 2018 / 06:28 pm

Dinesh sharma

karauli hindi news

बच्चों ने दौड़ाया दिमाग, तो महिलाओं ने भी लगाई दौड़

करौली. अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में यहां आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत सोमवार को भी कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इसमें कैरम प्रतियोगिता में जहां बच्चों ने खूब दिमाग दौड़ाया, वहीं महिलाओं ने भी कुर्सी दौड़ में खूब दौड़ लगाई।
इस मौके पर अग्रवाल समाज सदन में अग्रवाल युवा संगठन व महिला मंडल के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।

युवा संगठन की ओर से बच्चो की कैरम प्रतियोगिता व महिला मंडल की ओर से मेहंदी, दो मिनिट में गुब्बारे फुलाओ, कुर्सी दौड़ का आयोजन जूनियर , सीनियर एवं महिला वर्ग में आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतियोगिताओं में बच्चों, महिलाओं व बालिकाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
युवा संगठन के संजय गुप्ता ने बताया कि कैरम प्रतियोगिता में 106 बच्चों ने भाग लिया। इसमें प्रथम स्थान मयंक गोयल व द्वितीय स्थान वैभव अग्रवाल ने प्राप्त किया। इस दौरान युवा संगठन के अमन, मोहित, सागर, प्रशांत, अंकुश, अशोक गुप्ता, राहुल ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
रचाई हिना, लगाई दौड़
इसी प्रकार महिला मंडल की मेहंदी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रथम आयुषी गर्ग, द्वितीय वंशिका मंगल, सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान स्नेहा बंसल, द्वितीय निधि गुप्ता महिला वर्ग में प्रथम कोमल गुप्ता व द्वितीय मंजू गुप्ता रही।
मंडल की अध्यक्ष मधु गुप्ता ने बताया कि इस दौरान कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता भी हुई। इसमें जूनियर वर्ग में आयुषि गर्ग प्रथम, सृष्टि गुप्ता द्वितीय, सीनियर वर्ग में प्रीति गुप्ता प्रथम, ग्रेसी जिंदल द्वितीय तथा महिला वर्ग में मंजू गर्ग प्रथम एवं सुनीता गुप्ता दूसरे स्थान पर रही। इस दौरान महिला मंडल अध्यक्ष मधु गुप्ता, महामंत्री शालिनी सिंहल अन्य महिलाएं मौजूद थीं।
अग्रसेन जयंती पर लगेगा रक्तदान शिविर
कुडग़ांव. अग्रसेन जयंती पर बुधवार को अग्रवाल समाज कुडग़ांव की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। समाज के अध्यक्ष कुंजबिहारी गुप्ता एवं नवयुवक संघ के अध्यक्ष श्रीलाल गुप्ता ने बताया कि स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में रक्तदान शिविर लेगा, जिसमें रक्त संग्रह गंगापुरसिटी चिकित्सालय की टीम द्वारा किया जाएगा। शिविर को लेकर समाज के लोगों ने तैयारियां शुरू करते हुए समाज के युवाओं से अधिकाधिक रक्तदान की बात कही है।
महामंत्री शिवजी प्रसाद, उपाध्यक्ष किदूरी लाल ने बताया कि रक्तदान शिविर के बाद शाम को समाज की बालिकाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो