scriptपेयजल के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन | Drinking water problem in Nadouti | Patrika News
करौली

पेयजल के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

नादौती. पेयजल समस्या से (Drinking water problem in Nadouti) त्रस्त कस्बे की एससी बस्ती सहित विभिन्न मोहल्लों की महिलाओं ने गुरुवार को उपजिला कलक्टर कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम कैलाश चंद शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

करौलीNov 14, 2019 / 09:25 pm

vinod sharma

पेयजल के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

पेयजल के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन,पेयजल के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन,पेयजल के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

नादौती. पेयजल समस्या से (Drinking water problem in Nadouti) त्रस्त कस्बे की एससी बस्ती सहित विभिन्न मोहल्लों की महिलाओं ने गुरुवार को उपजिला कलक्टर कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम कैलाश चंद शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व महिलाओं ने कस्बे की पेयजल समस्या को लेकर सहायक अभियंता कार्यालय में पहुंच कर एईएन जगवीर सिंह को अवगत कराया।
कस्बे के वार्ड नम्बर एक निवासी कमलेश देवी, उगन्ती, शांति देवी, मुन्नी देवी, रमीला, कैलाशी, उगन्ती देवी, गुल्लो, मनभरी आदि महिलाओं ने बताया कि कस्बे के वार्ड नम्बर एक कोली मोहल्ले में विगत दो माह से पेयजल की आपूर्ति बंद है। जिसकी वजह से अनुसूचित जाति के अनेक परिवारों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में डाली गई पाइप लाइन काफी पुरानी हो चुकी है। उनके स्थान पर नवीन पाइप लाइन डाल कर नियमित पेयजल आपूर्ति की जाने की गुहार की। महिलाओं ने चेतावनी दी कि शीघ्र पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो महिलाएं आंदोलनात्मक करेंगी। महिलाओं की शिकायत पर सहायक अभियंता जगवीर सिंह ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। साथ ही शीघ्र जलापूर्ति शुरू करने व चंबल परियोजना की जलापूर्ति चालू होते ही पर्याप्त पेयजल मुहैया कराने को लेकर आश्वस्त किया। उल्लेखनीय है कि सवाई माधोपुर नादौती चंबल पेयजल परियोजना की आपूर्ति ठप होने से कस्बे में गत दो माह से अधिक समय से लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है।

Home / Karauli / पेयजल के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो