scriptडीजे पर गूंजते भजनों के बीच पदयात्रियों के बढ़े कदम | hindaun hindi news karauli rajasthan | Patrika News
करौली

डीजे पर गूंजते भजनों के बीच पदयात्रियों के बढ़े कदम

www.patrika.com/rajasthan-news/

करौलीAug 09, 2018 / 07:38 pm

Dinesh sharma

karauli hindaun news

डीजे पर गूंजते भजनों के बीच पदयात्रियों के बढ़े कदम

हिण्डौनसिटी. क्षेत्र के गांव-कस्बों से गुरुवार को विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए पदयात्राएं रवाना हुई। इस दौरान जयकारों और भजनों से माहौल धर्ममय हो उठा।

यहां बाघा वाला हनुमान मंदिर खरेटा रोड हनुमानजी से गुरुवार को यज्ञेश्वर महादेव कुडेवा के लिए छठवीं पदयात्रा रवाना हुई। पदयात्रा को नगरपरिषद की पूर्व सभापति गायत्री कोली, फुले बिग्रेड के प्रदेशाध्यक्ष दिनेशचन्द सैनी, चेतन सैनी, गणेश कोली ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर जयकारों से माहौल धर्ममय हो गया। शिव भक्त मण्डल कल्याणपुरा सायटा के तत्वावधान में रवाना हुई पदयात्रा से पहले पंडित महेशचन्द शर्मा ने मुख्य आयोजक धर्म सिंह सैनी, शिवचरण सैनी, भरोसी सैनी, श्यामसिंह सैनी सहित अन्य से विधि विधान से रथ का पूजन कराया।
इसके बाद पदयात्री आगे बढ़े। पदयात्रा जगर बांध पर बगुला वाले बाबा के दर्शन, खोहरा में अवधूत आश्रम भूतेश्वर एवं हनुमानजी, खरेटा में बांके बिहारी एवं सीतारामजी, नथोलै के पुरा मे भैरव एवं भूमिया बाबा तथा श्री यज्ञेश्वर महादेव शिवलिंग के दर्शन किए।
नाचते-गाते रवाना हुए पदयात्री
निसूरा. शहराकर के समीप दादनपुर गांव के जोबनेर माता मंदिर से गुरुवार को जोबनेर माता के लिए पदयात्रा रवाना हुई। पं. सुरजन शर्मा ने यात्रा ध्वज व रथ का पूजन कराया। वहीं पंचायत समिति सदस्य कल्पना मीना ने हरी झण्डी दिखाई। इसके बाद पदयात्री नाचते-गाते और जयकारे लगाते आगे बढ़े।
इससे माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा का क्षेत्र के गांवों में जगह-जगह स्वागत किया गया। आयोजन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि यात्रा के जोबनेर पहुचंने पर भण्डारा होगा। यात्रा में शहराकर, दादनपुर, लाड़पुरा के श्रद्वालु शामिल हुए।
गूंजे गोवर्धनजी के जयकारे
सूरौठ. सोमला ग्राम पंचायत के सोमली गांव से गुरुवार को भगवान गोवर्धनजी के जयकारों के बीच पदयात्रा रवाना हुई। हनुमान मंदिर से रवाना हुई पदयात्रा को समाजसेवी दलवीर चौधरी एवं रुचि गोयल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। साथ
ही एक सुसज्जित रथ में भगवान गोवर्धनजी की सजाई झांकी की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद पदयात्री डीजे पर बज रहे भजनों के बीच नाचते-गाते आगे बढ़े।

इससे माहौल धर्ममय हो उठा। पदयात्रा कमेटी के भरतलाल ने बताया कि पदयात्रा 12 अगस्त की शाम को गोवर्धनजी पहुंचेगी, जहां रात्रि को परिक्रमा लगाई जाएगी। अगले दिन 13 अगस्त को भण्डारा होगा। इस मौके पर पदयात्रा समिति के कृष्णा डागुर, भगवत डागुर सहित अन्य मौजूद थे।

Home / Karauli / डीजे पर गूंजते भजनों के बीच पदयात्रियों के बढ़े कदम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो