scriptखाड़ी देशों में धंधे ठप, फंसे हैं हजारों भारतीय | karauli | Patrika News
करौली

खाड़ी देशों में धंधे ठप, फंसे हैं हजारों भारतीय

गुढ़ाचन्द्रजी. सात समंदर पार खाड़ी देशों में रोजी-रोटी की तलाश में गए क्षेत्र के दो दर्जन से भी अधिक गांवोंं के हजारों लोग कोरोना वायरस के चलते वहीं रूके हुए है। उड़ानें बंद होने के कारण वे अब वतन वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

करौलीMar 21, 2020 / 11:33 am

Jitendra

खाड़ी देशों में धंधे ठप, फंसे हैं हजारों भारतीय

गुढ़ाचन्द्रजी. कोरोना वायरस के चलते कुवैत में सूना पड़ा एक चौराहा।

वतन वापसी का इंतजार कर रहे हैं परिजन
गुढ़ाचन्द्रजी. सात समंदर पार खाड़ी देशों में रोजी-रोटी की तलाश में गए क्षेत्र के दो दर्जन से भी अधिक गांवोंं के हजारों लोग कोरोना वायरस के चलते वहीं रूके हुए है। उड़ानें बंद होने के कारण वे अब वतन वापसी का इंतजार कर रहे हैं। खाड़ी देशों में फंसे लोगों का कहना है, कि वहां कोरोना वायरस की जबरदस्त दहशत है। आफिस, माल, बाजार सहित सब जगह सन्नाटा पसरा हुआ है। हलांकि क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति वहां कोरोना से संक्रमित नहीं हो पाया है। लेकिन यहां उनके परिजन उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। कोरोना वायरस के चलते खाड़ी देशों में सारी व्यापारिक गतिविधियां बंद हो गई है। जिससेे आर्थिक संकट पैदा हो गया है।
कस्बे सहित आसपास के मांचड़ी, भांवरा, गोठड़ा, दलपुरा,बाड़ा, मोहचीकापुरा, लालसर, पाल, ढहरिया, सैनपुर, चंदवाड़ आदि गांवों के हजारों लोग रोजी-रोटी के लिए खाड़ी देशों में काम कर रहे हैं। मजदूरी व ठेकेदारी के लिए एक समुदाय विशेष के लोग वर्षो से शारजहां, दुबई, कुवैत, आबूधाबी, ईरान, इराक आदि देशों में रह रहे हैं।
कमरे में कैद होकर रह गए
लालसर, पाल, भांवरा आदि गांवों से मजूदरी के लिए लोगों ने बताया कि क्षेत्र के करीब हजारों लोग खाड़ी देशों में है। वहां कोरोना वायरस के चलते सभी उद्योग-ध्ंाधे बंद पड़े हुए हैं। वही हमारा भी सारा काम-धंधा बंद पड़ा है। अब प्रतिदिन की दहाड़ी का नुकसान हो रहा है। कोरोना वायरस के चलते वे अब कमरे में कैद हो कर रह गए। साथ ही उड़ानों के भी बंद होने से वे घर भी नहीं आ रहे हैं। हलांकि वे पूरी तरह स्वस्थ्य है।
राजाहेड़ा निवासी सीमा व लालसर निवासी अनिता ने बताया कि उनके पति दुबई से घर आने वाले थे। लेकिन फ्लाइट के बंद होने से वे नहीं आ पाए। हलांकि उनकी मोबाइल पर रोज बातें हो जाती है। लेकिन फिर भी चिंता तो रहती है कि परदेश गए अपने पति की। इसके लिए वे भगवान से रोजाना प्रार्थना कर रही है कि उनको भगवान स्वस्थ्य रखें।

Home / Karauli / खाड़ी देशों में धंधे ठप, फंसे हैं हजारों भारतीय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो