scriptब्राह्मण समाज के सम्मेलन में 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे | karauli | Patrika News
करौली

ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

आयोजन स्थल पर दिनभर मेले जैसा रहा माहौल नादौती. यहां ब्राह्मण समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में सोमवार को दिनभर मेला जैसा माहौल रहा। 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनके अलावा शालिगराम तुलसी का विवाह भी हुआ। सम्मेलन में कन्यादान के लिए लोग उमड़े। सम्मेलन में समाजसेवियों ने तन मन धन से सहयोग किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान पशुराम के छाया चित्र के समक्ष समाजसेवी ओमप्रकाश शर्मा एडवोकेट, तहसील अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा, रेलवे पदाधिकारी डी.के. शर्मा गार्ड, समाजसेवी डॉ. कुबेर प्रसाद शर्मा आदि अतिथि

करौलीNov 29, 2022 / 12:21 pm

Jitendra

ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

karauli

ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
नादौती. यहां ब्राह्मण समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में सोमवार को दिनभर मेला जैसा माहौल रहा। 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनके अलावा शालिगराम तुलसी का विवाह भी हुआ। सम्मेलन में कन्यादान के लिए लोग उमड़े। सम्मेलन में समाजसेवियों ने तन मन धन से सहयोग किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान पशुराम के छाया चित्र के समक्ष समाजसेवी ओमप्रकाश शर्मा एडवोकेट, तहसील अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा, रेलवे पदाधिकारी डी.के. शर्मा गार्ड, समाजसेवी डॉ. कुबेर प्रसाद शर्मा आदि अतिथियों आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कन्यादान के लिए उमड़े लोग
वर वधु को आशीर्वाद व कन्यादान देने के लिए लोग उमड़े। इस मौके पर विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शर्मा ने समाज के लोगों से एकजुटता के साथ राजनीतिक चेतना पैदा करने की अपील करते हुए राज्य सरकार की ओर से ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए लागू की गई महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी। पूर्व मंत्री जोशी व पूर्व विप्र बोर्ड के अध्यक्ष एस.डी. शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सभी के लिए अनुकरणीय बताया। इससे पूर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा, वैध गोपाल शर्मा, डॉ. प्रधुम्न सिंह, नादौती अध्यक्ष नाथूलाल शर्मा, मधुसुदन शर्मा, देवकीनंदन शास्त्री, अशोक जैमन आदि ने अतिथियों का माला पहना कर व भगवान परशुरामजी का छाया चित्र भेंट कर सम्मान किया।
बैण्ड की स्वरलहरी पर किया नृत्य
सम्मेलन में सुसज्जित 20 घोडिय़ों पर दुल्हों को बैठा कर हिण्डौन के ताज बैण्ड की स्वर लहरियों के बीच कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए बारात निकाली गई। बारात में शामिल युवा महिला-पुरुष बैण्ड की धुनों पर नाचते हुए चल रहे थे। घोडिय़ों पर सवार दुल्हे व बारात में उमड़ा जैन सैलाब का नजारा देखते ही बन रहा था।
तीन दर्जन पंडितों ने पूरी कराई रस्म
सामूहिक विवाह सम्मेलन में पंडित देवी प्रकाश शास्त्री के सानिध्य में तीन दर्जन से अधिक पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह की रस्म पूरी कराई। सम्मेलन के सफल आयोजन में अतिथियों व कस्बे के सर्व समाज के लोगों ने तन मन धन से सहयोग किया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष एसडी शर्मा, पूर्व मंत्री शैलेन्द्र जोशी, पूर्व विधायक घनश्याम महर, प्रदेश महिला कांग्रेस नेता आरती मीना, सरपंच संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष दुल्हेराम मीना, पूर्व चेयरमैन हरिप्रसाद बोहरा गंगापुर, शशिकांत शर्मा, हिण्डौन के पूर्व चेयरमैन भगवान सहाय शर्मा, हिण्डौन ब्राह्मण समाज अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, महिला अध्यक्ष ज्योति सहारिया, प्रधान प्रतिनिधि बहादुरसिंह गुर्जर, पूर्व प्रधान लोहडच्याराम पटेल ने भाग लिया।

Home / Karauli / ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो