scriptडेढ़ सौ गांवों की जलापूर्ति व्यवस्था के लिए कर्मचारी आधे भी नहीं | karauli | Patrika News
करौली

डेढ़ सौ गांवों की जलापूर्ति व्यवस्था के लिए कर्मचारी आधे भी नहीं

डेढ़ सौ गांवों की जलापूर्ति व्यवस्था के लिए कर्मचारी आधे भी नहीं जलदाय विभाग में चल रहा टोटा बालघाट. पानी हर व्यक्ति की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में शामिल है। जिसके लिए कई जगह सुबह उठते ही भागदौड़ करनी पड़ती है। जलापूर्ति की व्यवस्था करना प्रशासन की भी अहम जिम्मेदारी है। लेकिन जलापूर्ति व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे जलदाय विभाग के पास कार्मिकों का वर्षों से टोटा चल रहा है। क्षेत्र के करीब 148 गांवों में जलापूर्ति व्यवस्था के लिए विभाग के पास मात्र 70 ही कर्मचारी है। जो गांवों की संख्या की तुलना

करौलीNov 30, 2022 / 12:24 pm

Jitendra

डेढ़ सौ गांवों की जलापूर्ति व्यवस्था के लिए कर्मचारी आधे भी नहीं

karauli



बालघाट. पानी हर व्यक्ति की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में शामिल है। जिसके लिए कई जगह सुबह उठते ही भागदौड़ करनी पड़ती है। जलापूर्ति की व्यवस्था करना प्रशासन की भी अहम जिम्मेदारी है। लेकिन जलापूर्ति व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे जलदाय विभाग के पास कार्मिकों का वर्षों से टोटा चल रहा है। क्षेत्र के करीब 148 गांवों में जलापूर्ति व्यवस्था के लिए विभाग के पास मात्र 70 ही कर्मचारी है। जो गांवों की संख्या की तुलना में आधे भी नहीं है। विभिन्न जल स्कीमों को संचालित कर पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने के लिए महज 70 कर्मचारी कार्यरत है।
तकनीकी खामियों को दुरुस्त करने में आती दिक्कत

क्षेत्र में आए दिन विभिन्न सरकारी स्कीमों में तकनीकी समस्या होने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो जाती है। कर्मचारियों के अभाव में उनको तुरंत ठीक करने में दिक्कत आती है। सूत्रों के अनुसार पर्याप्त कर्मचारी नहीं होने से मौजूदा कर्मचारियों को ही लगातार ड्यूटी देनी पड़ती है। उन पर काम का बोझ भी है। जिससे परेशानी उठानी पड़ती है। जल स्कीमों पर तकनीकी खामी आने पर उसे तुरंत दुरुस्त करने में भी परेशानी उठानी पड़ती है। नई भर्ती नहीं होने से भी कर्मचारियों का टोटा चल रहा है।
लंबे समय से नहीं भर्ती

जलदाय विभाग टोडाभीम के सहायक अभियंता रतनसिंह मीणा ने बताया कि लंबे समय से भर्ती नहीं होने के कारण कर्मचारियों की कमी है। जिसके कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है।

Home / Karauli / डेढ़ सौ गांवों की जलापूर्ति व्यवस्था के लिए कर्मचारी आधे भी नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो