scriptपांचना बांध लेने लगा हिलारें, एक दिन में आ गया इतना पानी.. | karauli news | Patrika News
करौली

पांचना बांध लेने लगा हिलारें, एक दिन में आ गया इतना पानी..

जिले के सबसे बड़े पांचना बांध का गेज पहुंचा 255.30 मीटरजिले में चहूंओर छाया मानसूनकरौली में 86 एमएम बारिश

करौलीJul 30, 2021 / 09:04 pm

Dinesh sharma

पांचना बांध लेने लगा हिलारें, एक दिन में आ गया इतना पानी..

पांचना बांध लेने लगा हिलारें, एक दिन में आ गया इतना पानी..

करौली. जिले में मानसून की मेहरबानी जारी है। विभिन्न स्थानों पर झमाझम बारिश का दौर चलने से बांध-तालाबों में पानी की खूब आवक हुई है। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती जिले के सबसे बड़े पांचना बांध में भी पानी की जबरदस्त आवक होने से अब बांध हिलोरे मारने लगा है। बांध में शुक्रवार को सुबह से शाम तक एक दिन में ही करीब सवा मीटर पानी की आवक हुई है। शाम 6 बजे तक पांचना बांध का जलस्तर (गेज) 255.30 मीटर तक जा पहुंचा, जो सुबह 8 बजे 254.05 मीटर पर था। दिन में विभिन्न इलाकों में हुई झमाझम बारिश के बाद बांध में जमकर पानी की आवक हुई। बांध की कुलभराव क्षमता 258.62 मीटर है।
इधर आसपास के गांवों में बारिश के चलते जिला मुख्यालय की भद्रावती नदी और बरखेड़ा नदी में भी पानी की खूब आवक हुई, जिसे देखने के लिए लोगों का तांता लग गया।
करौली में झमाझम बारिश का दौर
जिले के अन्य स्थानों के साथ जिला मुख्यालय पर भी गुरुवार रात के बाद शुक्रवार दोपहर झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते लोगों के चेहरे खिल उठे। हालांकि विभिन्न कॉलोनियों में पानी भरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। रास्ते अवरुद्ध होने से आना-जाना मुश्किल हो गया।
करौली में गुरुवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर तड़के तक चला। इस बीच कभी मंद तो कभी तेज गति से बारिश हुई, जिसके चलते शहर तरबतर हो गया। सुबह आठ बजे तक 44 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके बाद शुक्रवार सुबह से दोपहर तक मौसम साफ रहा। दोपहर करीब दो बजे आसमान में काले घने बादल छा गए और कुछ देर बाद ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब एक घण्टे की झमाझम बारिश का दौर चला। जिसके चलते कई जगह पानी भर गया। जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता सुशीलकुमार गुप्ता के अनुसार शुक्रवार को दिन में 42 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं पाचंना बांध का जलस्तर 255.30 मीटर पर पहुंचा है।

Home / Karauli / पांचना बांध लेने लगा हिलारें, एक दिन में आ गया इतना पानी..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो