बीएजी में शामिल अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित
मतदाता जागरूकता के लिए बूथ एवेयरनेस ग्रुप (बीएजी) बनाए हुए हैं। इनमें बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, विकास अधिकारी आदि बूथ लेबल अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं, जिनके द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर कार्य किया जा रहा है। जिन तीन-तीन बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ेगा, वहां के इन अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।