scriptहरियाणा में इन दो दिन में छह रैलियां करेंगे अमित शाह, इन जगहों पर पार्टी प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट | amit shah will address 6 rallies in haryana on 5 and 10 may | Patrika News
करनाल

हरियाणा में इन दो दिन में छह रैलियां करेंगे अमित शाह, इन जगहों पर पार्टी प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैलियों की तैयारी शुरू की जा चुकी हैं और इसके लिए कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है…

करनालApr 26, 2019 / 10:09 pm

Prateek

amit shah file photo

amit shah file photo

(चंडीगढ़,करनाल): फिर एक बार मोदी सरकार के कैम्पेन के साथ केंद्र में सरकार दोहराने में जुटी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मई माह में 2 दिन में 6 रैलियों को संबोधित करते हुए माहौल को भाजपामय करेंगे।


आज यहां जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश में मतदान से ठीक पहले दो दिन में छह रैलियां करने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 5 मई को तीन लोकसभा क्षेत्रों में रैली करेंगे। इसमें सुबह 9.30 बजे सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के सोनीपत में, 11 बजे करनाल लोकसभा क्षेत्र के पानीपत में तथा दोपहर 12 बजे अम्बाला लोकसभा क्षेत्र के यमुनानगर में रैली को संबोधित करेंगे।


उन्होंने बताया कि इसके बाद 10 मई को भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश में तीन अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित करेंगे। इसमें 10 मई को सुबह 9.30 बजे हिसार लोकसभा क्षेत्र के बरवाला में, 11 बजे भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा के तहत चरखी दादरी में तथा दोपहर 12 बजे फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के पलवल में रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैलियों की तैयारी शुरू की जा चुकी हैं और इसके लिए कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है।

Home / Karnal / हरियाणा में इन दो दिन में छह रैलियां करेंगे अमित शाह, इन जगहों पर पार्टी प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो