scriptकिसान मिले कृषि मंत्री से | Farmers meet Agriculture Minister | Patrika News
करनाल

किसान मिले कृषि मंत्री से

समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे

करनालMar 30, 2021 / 07:45 pm

Chandra Prakash sain

किसान मिले कृषि मंत्री से

किसान मिले कृषि मंत्री से

चंडीगढ़. हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल से गेहूं के बीज का उत्पादन करने वाले किसानों ने मुलाकात की। कृषि मंत्री ने किसानों की समस्याओं को सुनने के उपरांत समाधान करने का आश्वासन दिया। मंगलवार को प्रात: करनाल जिला के गेहूं उत्पादित करने वाले अनेक किसानों ने चण्डीगढ़ स्थित निवास स्थान पर कृषि मंत्री जेपी दलाल से मिले। किसानों ने अपने समक्ष आने वाली समस्याओं के बारे में कृषि मंत्री को विस्तार से बताया। उन्होंने किसानों कि समस्याओं को सुनने के उपरांत कहा कि वे इस सम्बन्ध में कृषि विभाग के उ’च अधिकारियों से बातचीत करेंगे। गेहूं के बीज का उत्पादन करने वाले किसानों कि समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सरकार प्रदेश के किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए वचनबद्ध है। सरकार द्वारा किसानों के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाएं एवं कार्यक्रम प्रभावशाली ढंग से लागू किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में किसानों की वार्षिक आमदनी वर्ष 2022 तक दोगुनी करने के उद्देश्य से कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के उत्पादो की खरीद करने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सभी मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए बिजली, पेयजल, बारदाना, सफाई व्यवस्था सहित सभी आवश्यक प्रबंध करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।

Home / Karnal / किसान मिले कृषि मंत्री से

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो