scriptआइए एक बार …मिलेगा ऐसा बगीचा जहां आप पाएंगे… | The Chief Minister Unveiled The Fiber-Built Statue Of Arjun. | Patrika News
करनाल

आइए एक बार …मिलेगा ऐसा बगीचा जहां आप पाएंगे…

अर्जुन की फाइबर निर्मित प्रतिमा का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण। गार्डन में योगा एवं एक्यूप्रेशर से शरीर होगा तंदुरूस्त।

करनालDec 10, 2019 / 10:08 pm

satyendra porwal

आइए एक बार ...मिलेगा ऐसा बगीचा जहां आप पाएंगे...

आइए एक बार …मिलेगा ऐसा बगीचा जहां आप पाएंगे…

(करनाल). हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल के मधुबन स्थित हरियाणा सशस्त्र पुलिस कॉम्पलैक्स (एच.ए.पी.) में लाखों रुपए की लागत से तैयार की गई विभिन्न योजनाओं व परियोजनाओं का उदघाटन किया।
मुख्यमंत्री ने सबसे पहले महाभारत के मुख्य पात्रों में से एक अर्जुन की फाइबर निर्मित प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। आदमकद प्रतिमा में धनुषधारी अर्जुन हाथ में तीर साधे हुए हैं।
भगवान बुद्ध की प्रतिमा
प्रतिमा के उदघाटन के बाद खुली जीप में सवार होकर मुख्यमंत्री निकट ही बुद्धा गार्डन गए और भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया।प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति पर आधारित इस गार्डन में योगा एवं एक्यूप्रेशर से शरीर को तंदुरूस्त किया जा सकता है। गार्डन में वृत्त बनाया गया है, जिस पर व्यक्ति नंगे पांव चलकर सतह पर लगाई गई मिट्टी, बजरी, पत्थर, जल व लकड़ी से गुजरकर पांव के तलवों के जरिए एक्यूप्रेशर लेकर शरीर में व्याप्त कई व्याधियों को दूर कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कॉम्पलैक्स परिसर में ही करीब 40-45 फुट ऊंचाई पर लगाए गए ध्वजों का भी उदïïघाटन किया। मुख्यमंत्री ने निकट ही पार्क में स्थापित किए गए बड़े पत्थर जिस पर व्यक्ति विशेष में नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देते अनमोल वचन लिखे गए हैं ,इसका अनावरण किया। उन्होंने चर्चा के दौरान विश्व मानव अधिकार दिवस की याद दिलाई।

Home / Karnal / आइए एक बार …मिलेगा ऐसा बगीचा जहां आप पाएंगे…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो