कासगंज

Horrific accident in kasganj : बोलेरो और टेंपो में आमने-सामने की भिड़ंत, 8 की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

कासंगज में सत्संग के लिए बहादुर नगर जा रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार बोलेरो कार सामने से सवारियों से खचाखच भरे टेंपो से टकरा गई। इस हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि सात की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद पीड़ित परिवारों में हाहाकार मचा हुआ है।

कासगंजMay 03, 2022 / 12:49 pm

lokesh verma

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में उस वक्त बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब दो तेज रफ्तार वाहनों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। पटियाली-कायमगंज रोड पर टेंपो और बोलेरो गाड़ी की भिड़ंत में आठ लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार सुनते ही राहगीर और स्थानीय लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद लोगों ने टेंपो और गाड़ी में फंसे लोगों को लहूलुहान हालत में बाहर निकाला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर मौजूद पुलिस मृतकों की जानकारी जुटा रही है। हादसे में मरने वाले लोगों में ज्यादातर महिलाएं हैं।
दरअसल, दिल दहला देने वाली ये घटना उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के पटियाली कोतवाली क्षेत्र की है। जहां अशोकपुर हाइवे पर तेज रफ्तार टेंपो और बोलेरो कार की भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि कायमगंज से भोले बाबा के सत्संग में बहादुर नगर जा रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार बोलेरो कार सामने से सवारियों से खचाखच भरे टेंपो से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के पूरी तरह से परखच्चे उड़े गए। दोनों वाहनों के बीच हुई इस भीषण भिड़ंत के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। सड़क पर गुजर रहे राहगीर और स्थानीय लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंच गए। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने बोलेरो गाड़ी और टेंपो में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें- बिना इजाजत पाकिस्तान पहुंचे AMU के प्रोफेसर, अब शुरू हुई जांच, विभागीय लिपिक हुआ सस्पेंड

कई हालत चिंताजनक

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को लोगों की मदद से कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। इनमें से कई की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- कालीचरण महाराज के बिगड़े बोल, महिलाओं और मुसलमानों को लेकर की ये अभद्र टिप्पणी

मृतकों के परिवारों में मचा कोहराम

हादसे की सूचना सत्संग में जा रहे लोगों के परिवार वालों को दे दी गई है। सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। जिसके बाद मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे में टेंपो सवार महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि बोलेरो में आठ लोग थे, जिनमें से दो की मौत हो गई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.